19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे का ‘ड्रोन शॉट’, पहली बार दिखा फोरलेन कॉरिडोर का विहंगम दृश्य, देखें VIDEO

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे का ‘ड्रोन शॉट’, पहली बार दिखा फोरलेन कॉरिडोर का विहंगम दृश्य, देखें VIDEO

Rajasthan Infrastructure News: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने साझा किया 67 किमी लंबे जयपुर-बांदीकुई फोरलेन एक्सप्रेसवे का शानदार ड्रोन वीडियो। जानिए इस कॉरिडोर की खासियतें और कनेक्टिविटी के फायदे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 19 Nov 2026, 3:13 PM IST

Jaipur Bandikui Expressway Drone Video Shared By Ministry Of Road Transport And Highways MoRTH

Jaipur Bandikui Expressway Drone Video Shot

राजस्थान में सड़क बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की तस्वीर अब आसमान से भी आकर्षक नजर आ रही है। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे का एक शानदार 'ड्रोन शॉट' वीडियो साझा किया गया है, जिसमें हवाई एंगल से इस आधुनिक एक्सप्रेसवे का खूबसूरत और भव्य नज़ारा देखने को मिल रहा है।

मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो, बताई एक्सप्रेसवे की खासियतें

मंत्रालय ने इस ड्रोन वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि 67 किलोमीटर लंबा, चार-लेन जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे राजस्थान के मोबिलिटी नेटवर्क को मजबूती दे रहा है। यह कॉरिडोर कुशल माल ढुलाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ जयपुर के बाजारों और लॉजिस्टिक्स हब तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित कर रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, निर्बाध यातायात प्रवाह, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए इस कॉरिडोर को आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ तैयार किया गया है।

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएं

67 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर यातायात को बिना किसी रुकावट के संचालित करने के लिए प्रमुख निर्माण किए गए हैं:

संरचना का नामकुल संख्या
इंटरचेंज (Interchanges)6
व्हीकुलर अंडरपास (VUPs)11
स्मॉल व्हीकुलर अंडरपास (Small VUPs)18
रोड ओवरब्रिज (ROB)1
माइनर ब्रिज (Minor Bridges)6

आर्थिक और यातायात की दृष्टि से क्यों अहम है यह कॉरिडोर?

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे के माध्यम से राजधानी जयपुर की कनेक्टिविटी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कॉरिडोर से सीधे तौर पर और अधिक सुगम हुई है। इससे न केवल यात्रियों के समय और ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिल रही है। सोशल मीडिया पर मंत्रालय द्वारा साझा किए गए इस ड्रोन वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।