जयपुर

New Bus Stand: जयपुर में बनेंगे 2 नए बस स्टैंड? RTO ने इन सड़को के लिए दिया प्रस्ताव

Rajasthan News: फिलहाल RTO ने ट्रैफिक विभाग से इन दोनों जगहों पर एक विस्तृत सर्वे और रिपोर्ट मांगी है ताकि यह तय किया जा सके कि ये जगह बस स्टैंड के लिए उपयुक्त हैं या नहीं।
less than 1 minute read
• •
Aug 02, 2025
Feature image
फाइल फोटो: पत्रिका

Bus Stand In Jaipur: राजस्थान के जयपुर जिले में 2 नए बस स्टैंड बनाने की योजना सामने आई है लेकिन जिन जगहों पर ये बस स्टैंड बनाए जाने का प्रस्ताव है, वे पहले से ही बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके हैं। ऐसे में स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं कि इससे शहर की ट्रैफिक समस्या और बढ़ सकती है।

ये हैं बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित 2 जगह

RTO ने इस योजना के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया है। पहली जगह SMS हॉस्पिटल के पास बन रहे IPD टावर से लेकर रामनिवास बाग के दक्षिणी गेट तक की सड़क है, जो जेएलएन मार्ग पर पड़ती है। यहां से आगरा और दिल्ली की ओर जाने वाली निजी बसें चलेंगी। दूसरी जगह टोंक रोड की ओर जाने वाली बसों के लिए बाइस गोदाम पुलिया के नीचे की खाली ज़मीन है।

ट्रैफिक विभाग से मांगी रिपोर्ट

फिलहाल RTO ने ट्रैफिक विभाग से इन दोनों जगहों पर एक विस्तृत सर्वे और रिपोर्ट मांगी है ताकि यह तय किया जा सके कि ये जगह बस स्टैंड के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। अधिकारी कह रहे हैं कि यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है और अंतिम फैसला सर्वे के बाद ही लिया जाएगा।

ये बोले बस ऑपरेटर

बस ऑपरेटरों का कहना है कि उनके पास ठीक से बस खड़ी करने की भी जगह नहीं है। अभी स्टेचू सर्किल जैसे संकरे और व्यस्त इलाकों में बसें पार्क करने को मजबूर हैं, जिससे हर रोज ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। वे चाहते हैं कि शहर के अंदर उन्हें कुछ स्थायी जगह मिले ताकि संचालन में आसानी हो।

Updated on:
02 Aug 2025 02:09 pm
Published on:
02 Aug 2025 02:02 pm
Also Read
View All
रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?    

Panchayati Raj History: नागौर से 67 साल पहले शुरू हुआ था पंचायतीराज का सफर, नेहरू ने ऐसे पहुंचाई गांव तक सत्ता