उल्लेखनीय है कि इसी मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी ने 23 जुलाई को पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई थी, लेकिन पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार अनियमितताएं , विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर नगर पालिका कार्यालय पर ताला लगा दिया था, जिससे मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। न्यायालय के आदेश की 30 जुलाई तक आदेश की पालना नहीं करने पर दोनों की कुर्सियों को कुर्क किया गया। मालव ने बताया कि अब 7 अगस्त तक आदेश की पालना नहीं करने पर चल अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी।