गौरतलब है कि इंटरचेंज की मांग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही उठती आई हैं। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोग आंदोलन भी कर चुके हैं। द्वारापुरा- श्यामसिंहपुरा में धरने के दौरान एक व्यक्ति की आकस्मिक मौत भी हो गई थी। जिस पर धरनार्थियों ने शव के साथ प्रदर्शन भी किया था। जिस पर सांसद मुरारीलाल मीणा, क्षेत्रीय विधायक भागचंद सैनी टांकडा़, पूर्व विधायक गजराज खटाणा मौके पर पहुंचे थे। टांकडा़ ने इंटरचेंज को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एनएचएआई, डिप्टी सीएम दीया कुमारी सहित विभाग के अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर इसकी मांग उठाई थी। इंटरचेंज की स्वीकृति मिलने पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया गया हैं।