जयपुर

Aaj Ka Panchang 2 October 2020 : घरेलू काम निपटाने का समय, विदेश जाने के प्रयास सफल होने के योग

आज अधिक मास आश्विन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि अगले दिन प्रात: 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज सर्वार्थ सिद्धि योग है और पंचक भी लगा हुआ है. साथ ही रात 9 बजकर 12 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।
2 min read
Oct 02, 2020
2 October 2020 Ka Panchang , Panchang 2 October 2020
2 October 2020 Ka Panchang , Panchang 2 October 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि अगले दिन प्रात: 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज सर्वार्थ सिद्धि योग है और पंचक भी लगा हुआ है. साथ ही रात 9 बजकर 12 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा शनिवार सुबह तक रेवती नक्षत्र रहेगा। यह घरेलू काम निपटाने का समय है, इस नक्षत्र में विदेश जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आज ताजी रोटी गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्ण प्रतिपदा शुक्रवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 17 सफर 14 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
प्रतिपदा तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 57 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि प्रारंभ
रेवती नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 8 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अश्विन नक्षत्र का आरंभ।
ध्रुव योग रात्रि 9 बजकर 12 मिनट तक उपरांत व्याधात योग का आरंभ
बालव करण अपराह्न 3 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तैतिलकरण का आरंभ।
चंद्रमा दिनरात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक।
अमृत काल अलगी सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दिशा शूल पश्चिम

Published on:
02 Oct 2020 07:22 am