
RPSC PATRIKA PHOTO
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के तहत साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची 15 सितंबर को जारी कर दी। आयोग ने कुल 4019 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।
आयोग सचिव ने बताया कि उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के कार्यालय की ओर से 3 से 13 अगस्त 2026 तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर संबंधित सेवा नियमों के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र के 62 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर उसे दो प्रतियों में भरना होगा। इसके साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र संलग्न कर आवेदन-पत्र 25 सितंबर तक आयोग को आवश्यक रूप से भेजना होगा।
Updated on:
16 Sept 2026 03:48 pm
Published on:
16 Sept 2026 03:48 pm
