जयपुर

23 लाख किसानों को मिलेंगे प्रमुख फसलों के बीज मिनिकिट

प्रदेश के 23 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

less than 1 minute read
May 29, 2023
CM Ashok Gehlot

जयपुर। प्रदेश के 23 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रत्येक किसान को बीज मिनिकिट में संकर मक्का के 5 किग्रा, सरसों के 2 किग्रा, मूंग व मोठ के 4-4 किग्रा एवं तिल के 1 किग्रा प्रमाणित किस्मों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनजातीय कृषकों के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से तथा गैर जनजातीय कृषकों के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज मिनिकिट की खरीद होगी और ये राजस्थान राज्य बीज निगम/राष्ट्रीय बीज निगम से की जाएगी। इन मिनिकिट का वितरण कृषि विभाग की ओर से राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाने के लिए ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’ चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Published on:
29 May 2023 06:19 pm
Also Read
View All