5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Monsoon Update : डिप्रेशन से राजस्थान में मानसून होगा सक्रिय, सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Monsoon Rain Update: बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरा होकर डिप्रेशन (अवदाब) में बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इसका असर राजस्थान में भी दिखाई देगा।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Monsoon Update

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट। फोटो पत्रिका

Rajasthan Monsoon Rain Update : जयपुर। बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरा होकर डिप्रेशन (अवदाब) में बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इसका असर राजस्थान में भी दिखाई देगा। राज्य के पूर्वी हिस्से में अगले 5 से 7 दिन मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि सोमवार (6 जुलाई) से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार डिप्रेशन अगले 24 घंटे में उत्तरी उड़ीसा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। इसका प्रभाव रविवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में देखने को मिला। मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश हुई। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

जयपुर में उमस बरकरार, बारिश का इंतजार

राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

बाड़मेर सबसे गर्म, डबोक और प्रतापगढ़ में अच्छी बारिश

प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर और बीकानेर में 42 डिग्री, चूरू में 41.7 और फलोदी में 40.6 डिग्री के साथ गर्म जिलों में शामिल रहे। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश की बात करें तो जोधपुर शहर में 31.6, सवाईमाधोपुर में 60, सीकर के श्रीमाधोपुर में 23, चित्तौडगढ़ के निंबाहेड़ा में 28, बारां के शाहबाद में 30 मिलमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा डबोक (उदयपुर) में 12.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जैसलमेर में 14.6 मिमी बारिश हुई।

इन क्षेत्रों में ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में अगले कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं 6 से 9 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी 7 और 8 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।