5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर बांध: अगले मानसून सत्र तक कर सकेगा जलापूर्ति, एक सप्ताह में बढ़ा आधा मीटर गेज

Bisalpur Dam Water Level : राजधानी जयपुर सहित अजमेर और टोंक जिलों की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में पिछले एक सप्ताह में बांध में कुल 15 सेंटीमीटर (करीब 6 इंच) पानी का भराव हो चुका है।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Jul 05, 2026

Bisalpur Dam, Bisalpur Dam Latest News, Bisalpur Dam Update News, Water in Bisalpur Dam, Bisalpur Dam Water Latest News, Tonk News, Rajasthan News, Bisalpur Dam Water Level

बीसलपुर बांध। फाइल फोटो- पत्रिका

Bisalpur Dam Water Level : टोंक। राजधानी जयपुर सहित अजमेर और टोंक जिलों की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में लगातार तीसरे दिन भी पानी की आवक जारी रही। बीते 24 घंटे में बांध के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पिछले एक सप्ताह में बांध में कुल 15 सेंटीमीटर (करीब 6 इंच) पानी का भराव हो चुका है।

बांध परियोजना के अभियंताओं के अनुसार वर्तमान जलभराव जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों सहित इनसे जुड़े सैकड़ों गांवों-कस्बों की अगले मानसून तक पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। वहीं पिछले पखवाड़े में हुई जल आवक से जलापूर्ति अवधि में भी करीब 15 दिन का इजाफा होने का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि मानसून का अधिकांश दौर अभी शेष है, जिससे जलस्तर में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

बीसलपुर बांध के डाउन स्ट्रीम मार्ग पर सफर बना जोखिमभरा

बारिश का मौसम शुरू होते ही बीसलपुर बांध और वन क्षेत्र में पिकनिक मनाने के लिए पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर बांध के डाउन स्ट्रीम स्थित बनास मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुके इस मार्ग पर वाहन चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

बनास किनारे स्थित विद्युत वितरण निगम के सब ग्रिड स्टेशन से लेकर बांध के दूसरे किनारे पर गेट संख्या-1 तक करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी का मार्ग पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं तेज बारिश के दौरान बरसाती नाले में पानी का बहाव बढ़ जाने पर पैदल निकलना तो दूर, वाहनों से भी नदी पार करना संभव नहीं रहता।

प्रतिदिन इतनी हो रही जलापूर्ति

जयपुर, चाकसू व दूदू के लिए प्रतिदिन 700 एमएलडी पानी की आपूर्ति।

अजमेर, किशनगढ़ व ब्यावर के लिए 335 एमएलडी पानी।
टोंक, देवली व उनियारा के लिए 71 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है।

एक नजर

बांध का शिलान्यास : 1985
निर्माण पूर्ण : 1996
निर्माण लागत : 827 करोड़ रुपए
पहली बार पूर्ण भराव : 2004
पूर्ण जलभराव गेज : 315.50 आरएल मीटर
कुल जल संग्रहण क्षमता : 38.70 टीएमसी
पूर्ण भराव पर जलमग्न क्षेत्र : 21,300 हेक्टेयर
वर्तमान जलमग्न क्षेत्र : करीब 15,000 हेक्टेयर
पूर्ण भराव पर डूब क्षेत्र के गांव : 68
वर्तमान में जलभराव बनास व डाई नदी में लगभग 18 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

पिछले सात दिनों में जलस्तर

तिथि गेज (आरएल मीटर) जलभराव (टीएमसी)
28 जून 313.52 24.975
29 जून 313.51 24.906
30 जून 313.49 24.789
1 जुलाई 313.49 24.789
2 जुलाई 313.55 25.182
3 जुलाई 313.60 25.527
4 जुलाई 313.63 25.734