
Ireland India T20 Match : राजस्थान के टोंक जिले जय मूंदडा आयरलैंड क्रिकेट टीम के सदस्य हैं। फोटो पत्रिका
Jai Moondra : राजस्थान के जय मूंदडा ने इतिहास रचा। राजस्थान के टोंक जिले के इस खिलाडी की वजह से T20 मैच में भारत आयरलैंड से हार गया। आयरलैंड के लिए पदार्पण मैच खेलने वाले राजस्थान के गेंदबाज जय मूंदडा ने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की पहली गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। जय ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड किया। वह अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले आयरलैंड के कुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मैथ्यू हम्फ्रीज ने यह कारनामा किया था। इसके साथ ही जय मूदंड़ा ने शिवम दुबे को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर चलता कर दिया।
राजस्थान के टोंक जिले के जय मूंदडा आयरलैंड के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी है। उनसे पहले पंजाब में जन्में सिमी सिंह 2017 में आयरलैंड के लिए खेले थे।
आयरलैंड ने 26 जून को बेलफ़ास्ट में खेले गए पहले T20 मैच में भारत के ख़िलाफ़ अपनी पहली सीनियर इंटरनेशनल जीत हासिल की। टोंक से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां आयरलैंड टीम का हिस्सा रहे जय मूंड्रा के परिवार ने मैच देखा और उनके शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। मूंड्रा ने इस मैच में संजू सैमसन और शिवम दुबे के विकेट लिए।
जय मूंदड़ा के पिता, कन्हैया लाल मूंदड़ा कहते हैं, मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरे बेटे ने जिस जोश के साथ खेला, उसने इतिहास रच दिया। मुझे इतने फ़ोन आ रहे हैं कि उसने बहुत अच्छा खेला। पर हमें दुख है कि भारत हार गया, लेकिन हमें अपने बेटे पर गर्व है। कन्हैया लाल ने टीवी पर पूरा मैच देखा और उसके बाद यह प्रतिक्रिया दी।
टोंक में जय मूंदड़ा की मां विद्या मूंदड़ा कहती हैं कि मुझे दुख है कि भारत हार गया, लेकिन मेरे बेटे ने बहुत अच्छा खेला और अपने परिवार, राजस्थान और देश का नाम रोशन किया। मुझे उस पर गर्व है। उसने 2 विकेट लिए। जिसने भी उसे खेलते देखा, उसने हमसे कहा कि उसे क्रिकेटर बनाना चाहिए। 10वीं के बाद उसने अपनी पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान दिया क्योंकि उसके पिता चाहते थे कि वह पहले डिग्री ले और फिर इस पर ध्यान दे। उसने अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर इसे आगे बढ़ाया। उसने एक एकेडमी भी जॉइन की थी।
26 जून के मैच में आयरलैंड ने भारत को शिकस्त दी। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड में 2 T20I मैच खेलने थे। जिसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की T20I सीरीज़ होगी और फिर तीन ODI मैच खेले जाएँगे। आयरलैंड के साथ होने वाले ये मैच इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत के पहले T20I मैच होंगे और श्रेयस अय्यर इस फ़ॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे।
क्रिकेटर जय मूंदड़ा (28 साल) 2021 में M.Tech की डिग्री लेने के लिए स्टूडेंट वीज़ा पर आयरलैंड गए थे। वहां रहने के दौरान, उन्होंने नौकरी करने के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी शुरू किया। वर्ष 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिली और अब उनका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया। जय का चयन उनकी आक्रामक गेंदबाज़ी और मज़बूत बल्लेबाज़ी के दम पर हुआ है।
बेलफास्ट में आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियन भारत को पहले टी-20 मैच में 34 रन से शिकस्त दी। ये आयरलैंड की भारत के खिलाफ नौ मैचों में कुल पहली जीत है। इस जीत से मेजबान आयरलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर सिमट गई। आयरलैंड के लिए मैट हॉलार्ड और मैथ्यू ने तीन-तीन जबकि जय मूंदडा ने दो विकेट चटकाए।
Updated on:
27 Jun 2026 11:49 am
Published on:
27 Jun 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
