27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Agarwal Murder Case : राजस्थान में होने वाली शादी पर सिया के पिता प्रवीण गोयल का दावा, कुल खर्च की खबर है गलत

Ketan Agarwal Murder Case : केतन अग्रवाल की हत्यारोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने उदयपुर में शादी में होने वाले कुल खर्च को लेकर दावा किया कि 17 करोड़ रुपए नहीं ​करीब साढ़े 4 करोड़ आने वाला था।
2 min read
Google source verification
Ketan Murder Case Siya father Praveen Goyal claims Rajasthan wedding expenditure wrong

Ketan Agarwal Murder Case : केतन अग्रवाल और सिया गोयल, सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल (इनसेट)। फोटो- X

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के कंस्ट्रक्शन व्यापारी के बेटे केतन अग्रवाल और मसाला व्यवसायी की बेटी सिया गोयल केस इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वक्त हर जुबां पर सिर्फ सिया गोयल का नाम है। सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने होने वाले पति केतन अग्रवाल की दर्दनाक हत्या कर दी। इस पुणे हत्याकांड का एक राजस्थान कनेक्शन भी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के उदयपुर में केतन और सिया की भव्य शादी होने वाली थी। इसके लिए उदयपुर में एक महल बुक किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्टस दावा कर रहे थे कि इस शादी में कुल खर्च करीब 17 करोड़ रुपए आने की उम्मीद थी।

केतन अग्रवाल हादसे की जानकारी होने के बाद सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल को हार्ट अटैक आ गया था, जिस वजह से उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। इनमें एक सवाल शादी के कुल खर्च पर था। इस पर उन्होंने दावा किया कि मीडिया में चल रही खबरें सही नहीं हैं। शादी के लिए कोई प्लेन बुक नहीं किया गया था। उदयपुर में होने वाली इस शादी का कुल खर्च करीब 17 करोड़ रुपए नहीं, 3 करोड़ के आस-पास ही था। अगर शादी के सारे प्रोग्राम मिलाते हैं तो कुल खर्च चार से साढ़े चार करोड़ के बीच ही आने वाला था।

उधर केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है। चेतन का बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में पैतृक घर है।

क्या है पूरा मामला?

पुणे के लोहागढ़ किले में 18 जून को हुई केतन अग्रवाल (26 वर्ष) की मौत को शुरुआत में एक हादसा माना जा रहा था। क्योंकि मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस और परिवार को बताया कि ट्रैकिंग के दौरान केतन का पैर फिसला और वो गहरी खाई में गिर गया। पर जब इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो इस कथित हादसे की परतें खुलती गईं। जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता था, वो हो गया। सिया गोयल और बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने एक बड़ी साजिश कर केतन अग्रवाल की कथित हत्या कर दी! जांच जारी है। पुलिस लगातार खुलासे कर रही है।

इस खौफनाक मर्डर का अंत आखिर क्या होगा

पुणे में मंगतेर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल बेटी के इस कदम से इतना नाराज हैं कि उनका कहना है कि अगर सिया दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए। सिया के पिता प्रवीण गोयल तो बदहवास है वो कहते हैं कि वह केतन और उसके परिवार की खूब तारीफ किया करती थी। पर अब सभी को इंतजार है इस खौफनाक मर्डर के अंत का, आखिर क्या होगा? सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को क्या सजा होगी?