21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk Murder: 5 लाख के लिए दोस्त ने की थी ठेकेदार की हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Contractor Murder In Tonk: टोंक में रेस्ट हाउस में हुई इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी और ठेकेदार पवन गर्ग की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने उधार नहीं मिलने की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Rakesh Mishra

Jun 21, 2026

Tonk Murder

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

टोंक। शहर के बड़ा कुआं क्षेत्र स्थित एक रेस्ट हाउस में इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानदार और नगर परिषद के ठेकेदार की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे में रविवार को खुलासा कर दिया। दुकानदार की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी शिवाजी नगर कम्पू निवासी राकेश ताम्बी पुत्र निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्ज में डूब हुआ था।

यह वीडियो भी देखें

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि गत 19 जून की रात को पार्क प्लाजा निवासी पवन गर्ग (54) पुत्र गंगाधर गर्ग की हत्या उसके रेस्ट हाउस में ही किसी ने कर दी थी। देर रात जब पवन घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने फोन किया था। जवाब नहीं मिलने पर पत्नी ने कर्मचारी को फोन किया। जब कर्मचारी रेस्ट हाउस में पहुंचा तो वहां पवन गर्ग जख्मी हाल में मिले। मृतक के बड़े भाई मुकेश गर्ग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

11 लोगों से ले रखे थे 56 लाख

पुलिस जांच से पाया गया कि आरोपी राकेश ताम्बी पुत्र निर्मल कुमार ताम्बी ने टोंक में अलग-अलग 11 लोगों से 56 लाख रुपए अलग-अलग समय पर ब्याज पर उधार ले रखे थे, जिनके ब्याज कि भरपाई नहीं हो पा रही थी। आरोपी ने अपने मित्र मृतक पवन कुमार गर्ग से 15 दिन पहले 5 लाख रुपए उधार मांगे थे।

जब पवन गर्ग ने उसे रुपए देने से इनकार कर दिया तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। इसके बाद आरोपी ने प्लान बनाकर कुल्हाड़ी और रस्सी लेकर मृतक की दुकान के ऊपर बने कमरे में शराब पार्टी की और धोखे में रख पीछे की ओर सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

रस्सी से घोंटा गला

पुलिस ने बताया कि कई वार करने के बाद भी आरोपी को शक हुआ कि पवन जिंदा है। ऐसे में उसने मृतक का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी मृतक के शरीर पर पहनी हुई सोने की चेन औ सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव, पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंज्य मिश्रा के सुपरविजन तथा कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम के साथ ही डीएसटी ने मामले का खुलासा किया।