जयपुर

Aaj Ka Panchang 23 September 2020 : इंजीनियरिंग, मशीनों की मरम्मत आदि कामों के लिए श्रेष्ठ मुहुर्त

आज 23 सितंबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन बुधवार है। आज राहू और केतु का राशि परिवर्तन हो रहा है। आज सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। आज महालक्ष्मी, आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहे हैं।
less than 1 minute read
Sep 23, 2020
23 September 2020 Ka Panchang , Panchang 23 September 2020
23 September 2020 Ka Panchang , Panchang 23 September 2020

जयपुर. आज 23 सितंबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन बुधवार है। आज राहू और केतु का राशि परिवर्तन हो रहा है। आज सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। आज महालक्ष्मी, आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहे हैं। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। इस नक्षत्र में इंजीनियरिंग, मशीनों की मरम्मत आदि के काम करना श्रेष्ठ रहता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। आज गणेशजी का पूजन-अर्चन करने से अनं‍‍त सुख और अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है। बुध ग्रह की प्रसन्नता के लिए विष्णुजी का पूजन करना भी बहुत ही लाभदायी माना गया है।

आज का पंचांग
आश्विन शुक्ल सप्तमी बुधवार विक्रम संवत् 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 08 सफर 05, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः।
सप्तमी तिथि सायं 07 बजकर 58 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ
ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।
आयुष्मान योग रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ
गर करण प्रातः 08 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
चंद्रमा सायं 06 बजकर 25 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 50 म‍िनट से 24 स‍ितंबर रात 12 बजकर 37 मि‍नट तक।
अमृत काल सुबह 09 बजकर 57 म‍िनट से 11 बजकर 29 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड सुबह 07 बजकर 41 म‍िनट से 09 बजकर 12 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल सुबह 10 बजकर 42 म‍िनट से 12 बजकर 13 म‍िनट तक।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक।

दिशा शूल उत्तर दिशा

Published on:
23 Sept 2020 07:36 am