जयपुर

Aaj Ka Panchang 3 October 2020 : भवन—सड़क—बिजली—आदि के काम करने का समय

आज अधिक मास आश्विन मास की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा आज मीन राशि और सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज रेवती नक्षत्र है। साथ ही व्याघात योग बना हुआ है।
less than 1 minute read
Oct 03, 2020
3 October 2020 Ka Panchang , Panchang 3 October 2020
3 October 2020 Ka Panchang , Panchang 3 October 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन मास की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा आज मीन राशि और सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज रेवती नक्षत्र है। साथ ही व्याघात योग बना हुआ है। आज अभिजीत मुहूर्त है। शुभ कार्य अभिजीत मुहूर्त में करें। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने पर व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते है। वहीं जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है उससे भी राहत मिलती है। आज दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान करें।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्ण द्वितीया शनिवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 17 सफर 15 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
द्वितीया तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक उपरान्त तृतीया तिथि प्रारंभ,
रेवती नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग रात्रि 10 बजकर 07 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ,
तैतिल करण सायं 06 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 51 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक।
अमृत काल अगली सुबह 03 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

दिशा शूल पूर्व दिशा

Published on:
03 Oct 2020 07:50 am