ऑल इंडिया महिला शूटिंगबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 2 और 3 नवंबर को अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित पावर हाउस ग्राउंड में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की दो टीमों सहित कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष क्लब और वंडर सीमेंट के सहयोग से किया गया।