जयपुर

MahaKumbh 2025: महाकुंभ जाने का सपना देख रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर, जयपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

Mela Special Train: श्रीगंगानगर से बरौनी के बीच 1-1 ट्रिप कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन 21 फरवरी को श्रीगंगानगर से दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 8:40 AM IST
Mela Special Train

महाकुंभ में शामिल होने के लिए राजस्थान के जयपुर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। दो मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार साबरमती- बनारस-साबरमती मेला स्पेशल (वाया गांधीनगर) 3 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन 19, 23 व 26 जनवरी को साबरमती से सुबह 10.25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। बनारस-साबरमती मेला स्पेशल 20, 24, 27 जनवरी को (3 ट्रिप) वाराणसी से शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगली रात 1:25 बजे साबरमती पहुंचेगी।

उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल उदयपुर सिटी से 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे जयपुर आएगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर अगले दिन रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी। धनबाद से यह ट्रेन 21 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर रात 1:30 बजे पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंच जाएगी।

श्रीगंगानगर से भी स्पेशल ट्रेन

श्रीगंगानगर से बरौनी के बीच 1-1 ट्रिप कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन 21 फरवरी को श्रीगंगानगर से दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। उधर, बरौनी से यह ट्रेन 23 फरवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीन दिन बाद जयपुर जंक्शन पर रात 2:50 बजे पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर दोपहर ढाई बजे श्रीगंगानगर पहुंच जाएगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी

23 कोच की यह ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सिद्धमुख, सादुलपुर, चूरू , फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, चौमूं सामोद, जयपुर, गांधीनगर बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह वीडियो भी देखें

बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर ट्रेन के तीन फेरे बढाए

रेलवे ने महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर मेला स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। यह ट्रेन अब बाड़मेर से 24 जनवरी, 7 व 14 फरवरी को संचालित होगी। बरौनी स्टेशन से यह ट्रेन 26 जनवरी, 9 व 16 फरवरी को संचालित होगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन राजधानी के गांधीनगर व जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Updated on:
18 Jan 2025, 8:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर