
AI generated image of suspect phone numbers .
मोहित शर्मा.
आजकल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आना, व्हाट्सऐप पर संदिग्ध मैसेज या सोशल मीडिया पर शक वाला प्रोफाइल देखना आम बात हो गई है। ज्यादातर लोग इन्हें ब्लॉक कर के भूल जाते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। सही तरीका है नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर जाकर रिपोर्ट करना। इससे न सिर्फ आप खुद सुरक्षित रहेंगे बल्कि दूसरों को भी स्कैम से बचा सकेंगे।
ही इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) साइबरदोस्त ने चेतावनी भी दी है कि सिर्फ संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक को ब्लॉक करना पर्याप्त नहीं है। सही कदम है नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर “Report & Check Suspect” के जरिए रिपोर्ट करना। इससे धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई संभव हो पाती है।
ब्लॉक करने से वो नंबर या प्रोफाइल आपके फोन से हट जाता है, लेकिन धोखेबाज उसी नंबर या अकाउंट से दूसरे लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। जब आप रिपोर्ट करते हैं तो पुलिस और साइबर एजेंसियां उस संदिग्ध की जांच कर सकती हैं। कई बार एक ही नंबर से सैकड़ों लोगों को धोखा दिया जा रहा होता है। रिपोर्ट करने से पूरा सिस्टम अलर्ट हो जाता है।
सबसे पहले वेबसाइट cybercrime.gov.in खोलें। होमपेज पर “Report & Check Suspect” का विकल्प चुनें। यहां आप फोन नंबर, व्हाट्सऐप/टेलीग्राम नंबर, वेबसाइट यूआरएल, ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल, मोबाइल ऐप या डीपफेक जैसी कई चीजें रिपोर्ट कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट के लिए पोर्टल पर “Report Abuse to Social Media” के जरिए प्लेटफॉर्म-वाइज रिपोर्टिंग लिंक भी मिल जाते हैं। रिपोर्ट जमा होने के बाद आप ट्रैक भी कर सकते हैं।
साइबरदोस्त का ये अभियान #CyberSafeIndia के तहत चलाया जा रहा है। आसानी से रिपोर्ट करने का तरीका भी बताया है। हजारों लोग रोजाना स्कैम का शिकार हो रहे हैं। अगर हर व्यक्ति संदिग्ध चीजों को रिपोर्ट करे तो धोखेबाजों का नेटवर्क कमजोर पड़ेगा। याद रखें - ब्लॉक सिर्फ आपकी सुरक्षा है, रिपोर्ट पूरे समाज की सुरक्षा है। आज ही cybercrime.gov.in पर जाकर किसी भी संदिग्ध नंबर या लिंक को रिपोर्ट करें। साइबर क्राइम से बचाव अब आपकी उंगलियों पर है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। यदि हर नागरिक संदिग्ध चीजों को रिपोर्ट करे तो ठगों का काम मुश्किल हो जाएगा।
Updated on:
23 Oct 2026, 12:27 PM IST
Published on:
23 Oct 2026, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.