जयपुर

Rajasthan BJP: राजस्थान में भाजपा के 39 नए जिलाध्यक्ष घोषित, दौसा सहित इन 5 जगह टली घोषणा, जानें क्यों?

Rajasthan BJP District President Election: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 12 संगठन जिलों में अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नए जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए। यहां देखें लिस्ट, कहां किसे सौंपी कमान?

2 min read
Feb 18, 2025

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 12 संगठन जिलों में अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नए जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए। पार्टी अब तक 44 जिला संगठनों में से 39 में अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। हालांकि, अभी भी दौसा सहित 5 जगहों पर जिलाध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है।

भाजपा ने सोमवार को बीकानेर शहर में सुमन छाजेड़, जयपुर देहात उत्तर में सुरेश बादलीवाल, सवाईमाधोपुर में मान सिंह गुर्जर, करौली में गोवर्धन सिंह जादौन, भीलवाड़ा में प्रशांत मेवाड़ा, टोंक में चंद्रवीर सिंह चौहान, डूंगरपुर में अशोक पटेल, चित्तौड़गढ़ में रतन लाल गाडरी, प्रतापगढ़ में महावीर सिंह कृष्णावत, बूंदी में रामेश्वर मीणा, बारां में नरेश सिंह सिकरवार और झालावाड़ में हर्षवर्धन शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित किया।

अब तक इन जिलों में चुने गए नए जिलाध्यक्ष

1.अलवर दक्षिण: अशोक गुप्ता
2.अलवर उत्तर: महासिंह चौधरी
3. भरतपुर: शिवानी दायमा
4.अजमेर शहर: रमेश सोनी
5. अजमेर देहात: जीतमल प्रजापत
6. हनुमानगढ़: प्रमोद डेलू
7.नागौर शहर: रामधन पोटलिया
8.बाड़मेर: अनंतराम बिश्नोई
9. कोटा शहर: राकेश जैन
10. कोटा देहात: प्रेम गोचर
11. बीकानेर देहात: श्याम पंचारिया
12.श्रीगंगानगर: शरणपाल सिंह मान
13. बालोतरा: भरत मोदी
14. नागौर देहात: सुनीता माहेश्वरी (रांधड़)
15. जोधपुर शहर: राजेन्द्र पालीवाल
16. जोधपुर देहात दक्षिण: त्रिभुवन सिंह भाटी
17. जैसलमेर: दलपत सिंह हिंगड़ा
18. पाली: सुनील भंडारी
19. सीकर: मनोज बाटड़
20. जालोर: जसराज राजपुरोहित
21. राजसमंद: जगदीश पालीवाल
22. चूरू: बसंत शर्मा
23. जयपुर देहात दक्षिण: राजेश गुर्जर
24. उदयपुर शहर: गजपाल सिंह राठौड़
25. उदयपुर देहात: पुष्कर तेली
26. बांसवाड़ा: पूंजीलाल गायरी
27. सिरोही: रक्षा भंडारी
28. भीलवाड़ा: प्रशांत मेवाड़ा
29. सवाईमाधोपुर: मानसिंह गुर्जर
30. प्रतापगढ़: महावीर सिंह कृष्णावत
31. चित्तौड़गढ़: रतनलाल गाडरी
32. टोंक: चंद्रवीर सिंह चौहान
33. झालावाड़: हर्षवर्धन शर्मा
34. बारां: नरेश सिंह सिकरवार
35. करौली: गोवर्धन सिंह जादौन
36. जयपुर देहात उत्तर: सुरेश सैनी
37. बीकानेर शहर: सुमन छाजेड़
38. डूंगरपुर: अशोक पटले रणोली
39. बूंदी: रामेश्वर मीणा

    अभी इन जगह घोषणा होना बाकी

    पार्टी को सोमवार को एक जगह को छोड़कर सभी जगह जिलाध्यक्ष घोषित करवाने थे, लेकिन दो-तीन जगह एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया ही शुरू नहीं करवाई। पार्टी को दौसा, जयपुर और जोधपुर में किसी नाम पर एक राय बनाने में जोर लगाना पड़ रहा है। जयपुर शहर अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया भी सोमवार को शुरू हो गई। आज जयपुर शहर भाजपा का अध्यक्ष का नाम घोषित होगा।

    दौसा में ​इसलिए टली घोषणा

    दौसा में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा सोमवार को होनी थी, लेकिन टल गई। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बताया कि प्रदेश निर्वाचन अधिकारी नारायण पंचारिया से बातचीत नहीं होने के कारण घोषणा नहीं की। जोधपुर उत्तर देहात में स्थानीय स्तर पर नाम तय कर जयपुर भिजवा दिया गया है। धौलपुर में अभी नामांकन दाखिल नहीं कराए गए हैं। वहीं, झुंझुनूं में बीजेपी जिलाध्यक्ष की घोषणा बाद में होगी।

    Also Read
    View All

    अगली खबर