जयपुर

पाकिस्तान ने फिर दिया धोखा, हम इसका अपने तरीके से देंगे जवाब: बीएसएफ

जम्मू-कश्मीर में सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तान की गोलाबारी में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट सहित चार जवान शहीद हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 4:07 AM IST
Bsf
पाकिस्तान ने फिर धोखा किया, हम इसका अपने तरीके से देंगे जवाब: बीएसएफ

जयपुर। जम्मू-कश्मीर में सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्ट पर बुधवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट सहित चार जवान शहीद हो गए। पांच ग्रामीण भी घायल हैं। जयपुर निवासी सहायक कमांडेंट जितेंद्र चौधरी (33), उप्र के एटा के एसआइ रजनीश कुमार, नीमकाथाना (सीकर) के एएसआइ रामनिवास यादव (50) और अलवर के कांस्टेबल हंसराज गुर्जर (28) शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का हाथ हो सकता है। हालांकि बीएसएफ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस घटना से इलाके में दहशत है।

मोदी सरकार की विफल पाक नीति: कांग्रेस
बुजदिली की हदें पार कर, अंधेरी रात में, पाक की नापाक गोलीबारी में हमारे चार जवान शहीद और तीन जवान घायल हो गए। पर हमारे हुक्मरान चार सालों से ढुल-मुल पाक नीति अपना रहे! ये मोदी सरकार की विफल पाक नीति का परिणाम है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस

कार्यवाहक उप उच्चायुक्त तलब
इस बीच, पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेनाओं द्वारा संघर्ष विराम की घटनाओं पर विरोध जताया।

शहादत को नमन
जयपुर हवाई अड्डे पर बुधवार रात शहीद रामनिवास और शहीद जितेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शहरवासियों का तांता लग गया। लोगों ने कतारों में लग कर वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी।

हम इसका अपने तरीके से जवाब देंगे
हम संघर्षविराम पर कायम रहे। डीजीएमओ स्तर की बातचीत में भी हम इस बात पर सहमत रहे। हमने संघर्षविराम का सम्मान किया, मगर पाकिस्तान ने इसका सम्मान नहीं किया। हम इसका अपने तरीके से जवाब देंगे।
बीएसएफ


देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले प्रदेश के सपूत


रामनिवास (50)
एएसआइ
बाना वाली ढाणी, नीमकाथाना (सीकर)

जितेंद्र (33)
असिस्टेंट कमांडेंट,
मानसरोवर, जयपुर

हंसराज (28)
कांस्टेबल
मुगलपुरा गांव,
बानसूर (अलवर)

Published on: