जयपुर

जयपुर के 47 वार्डों में BJP-कांग्रेस को नहीं मिले ‘जिताऊ’ चेहरे, दूसरे वार्डों से उतारे प्रत्याशी; परिसीमन ने बदला सियासी भूगोल

जयपुर नगर निगम चुनाव में परिसीमन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। 150 में से 47 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों को स्थानीय स्तर पर 'जिताऊ' चेहरा नहीं मिला। मजबूरी में पार्टियों को दूसरे वार्डों से नेताओं को टिकट देकर मैदान में उतारना पड़ा है। अब यह प्रत्याशी जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां मतदाता सूची में नाम न होने के कारण खुद को भी वोट नहीं दे पाएंगे।
2 min read
Sep 11, 2026
jaipur municipal corporation elections 2026
Jaipur Municipal Corporation Elections 2026 (Patrika File Photo)

-गिर्राज शर्मा

Jaipur Municipal Corporation Elections 2026: जयपुर नगर निगम चुनाव में 150 वार्डों में 47 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों को उसी वार्ड में जिताऊ चेहरा नहीं मिला। पार्टियों ने दूसरे वार्डों के नेताओं-कार्यकर्ताओं को टिकट देकर मैदान में उतारा है। अब ये प्रत्याशी शुक्रवार को जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां मतदाता सूची में नाम नहीं होने से खुद को वोट नहीं दे पाएंगे।

बता दें कि हैरिटेज व ग्रेटर नगर निगम के एक होने के बाद 250 की जगह 150 वार्ड रह गए, इसका सबसे बड़ा असर शहर के राजनीतिक भूगोल पर पड़ा है। वर्षों से अपने-अपने क्षेत्र में राजनीति कर रहे कई नेताओं का वार्ड ही बदल गया। नतीजा भाजपा और कांग्रेस दोनों को 47 वार्डों में उसी वार्ड का ऐसा चेहरा नहीं मिला, जिसे टिकट देकर चुनाव जिताने का भरोसा हो। दोनों दलों ने ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को दूसरे वार्डों से मैदान में उतारा है। भाजपा ने 28 और कांग्रेस ने भी 28 प्रत्याशियों को दूसरे वार्ड में टिकट दिया है।

इसलिए बनी स्थिति

वार्डों की संख्या घटने के बाद कई पुराने वार्ड आपस में जुड़ गए। वहीं वार्ड आरक्षित होने से भी राजनीतिक समीकरण बदल गए। पार्टी में पकड़ और जीत की संभावना के चलते भाजपा-कांग्रेस ने इन नेताओं को दूसरे वार्डों से भी चुनावी मैदान में उतारा है।

यहां दोनों दलों को नहीं मिला स्थानीय चेहरा

सबसे दिलचस्प स्थिति शहर के वार्ड 9, 24, 42, 54, 57, 75, 76, 116 और वार्ड 137 में है। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दूसरे वार्ड के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 9 में भाजपा से प्रत्याशी मंजू अग्रवाल व कांग्रेस से कैलाशी देवी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि मतदाता सूची में मंजू अग्रवाल का नाम वार्ड 20 में है, वहीं कैलाशी देवी का नाम वार्ड 15 में हैं।

वार्ड 24 में भाजपा ने आनंद सिंह खेडी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने सुरेन्द्र कुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि मतदाता सूची में आनंद का नाम वार्ड 23 में व सुरेंद्र का नाम वार्ड 25 में हैं। वार्ड 57 में कांग्रेस ने शंकर गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है, जो मतदान वार्ड 51 में करेंगे, भाजपा ने गिर्राज प्रसाद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जो वार्ड 50 में मतदान करेंगे।

यहां अजब संयोग

वार्ड 42 में भाजपा व कांग्रेस ने जो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, वे दोनों वार्ड 46 में वोट डालेंगे। वार्ड 54 के भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड 52 में मतदान करेंगे। वार्ड 75 में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड 65 में मत देंगे। वार्ड 137 में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड 136 में वोट देंगे। वार्ड 116 से भाजपा प्रत्याशी वार्ड 126 की वोटर हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों की सारणी

वार्डप्रत्याशीमतदाता वार्ड
7पूनम शर्मा16
9कैलाशी देवी15
12पंकज कुमार13
18वंदिता44
24सुरेन्द्र शर्मा25
42चन्द्रवीर सिंह46
44विनय प्रताप50
50निर्मला58
53राजीव चौधरी52
54प्रियंका52
57शंकर गुप्ता51
58राम प्यारी50
64कैलाश मैना65
66महेश चन्द्र67
75सुनीता65
76प्रदीप जैन111
88श्रुति शर्मा89
91सीताराम94
97महेन्द्र92
104अब्दुल लतीफ105
108मेहरून्निसा109
112आशीष118
114मो. जकरिया113
116संजीदा117
126सोफिया बानो129
137सलमान मंसूरी136
141उषा142
145अर्चना144

भाजपा प्रत्याशियों की सारणी

वार्डप्रत्याशीमतदाता वार्ड
8सुमन अग्रवाल2
9मंजू अग्रवाल20
21अजय सिंह20
23विकास बाहोर24
24आनंद सिंह23
25चंचल कंवर24
29महादेव प्रसाद24
30युवराज32
35हिमेल कटियार84
42अशोक46
54कमल किशोर52
55रिंकू51
57गिरिजा प्रसाद50
61रामलाल68
62रामावतार63
71निशा गौड़130
75पप्पू65
76पुनीत कर्णावट83
89भवानी सिंह90
94सुनीता91
96अमित95
116लक्ष्मी देवी126
121नीरज अग्रवाल122
129निर्मला खटवानी125
130सूरज कुमार132
136मेघाना मिर्जा135
137मो. रईस136
140रामबाबू139
Updated on:
11 Sept 2026 08:54 am
Published on:
11 Sept 2026 08:54 am