जयपुर

कोरोना केस के मामले में अलवर बना नंबर 1, राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले 537 कोरोना संक्रमित

अलवर में सबसे ज्यादा 150 नए संक्रमित मिले

less than 1 minute read
Aug 14, 2022
Corona virus: चीन के वुहान शहर की लैबोरेट्री से लीक हुआ Corona !

जयपुर
राजस्थान में एक बार फिर कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रदेश एक बार फिर से कोरोना के केस बढऩे लगे है। प्रतिदिन इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 537 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अलवर में सबसे ज्यादा 150 नए संक्रमित मिले है। राजधानी जयपुर में 120 मरीज मिले है।
तो चित्तौड़गढ़ 40, जोधपुर 33, भरतपुर उदयपुर 24-24, दौसा 17, सीकर 15, पाली 14, नागौर 11, बूँदी, राजसमंद 9-9, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर 8-8, धौलपुर,जालोर 7-7, अजमेर झालावाड़ 6-6, जैसलमेर प्रतापगढ़ 5-5,कोटा 4,बारां, बीकानेर 3-3, बांसवाड़ा,बाड़मेर, सिरोही,2-2 हनुमानगढ़ में 1 संक्रमित मिले हैं।
बीते 24 घंटे में 541 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार पार कर गई है। अब प्रदेश में 4299 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब तक कुल 9 हजार 593 है। पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में 18 हजार 390 लोगों की कोरोना जांच की गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा सभी जिलों में सेंपलिंग बढ़ाने के आदेश दे चुके हैं। लेकिन फिर भी जिलों में सेंपलिंग नहीं हो पा रही है अभी कोविड सेम्पल का लक्ष्य प्रदेश में अधूरा है. मंत्री के निर्देशों की बार-बार अवहेलना चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की ओर से की जा रही है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 2799 सैंपल लिए गए और 498 पॉजिटिव मिलें। वही वैक्सीनेशन की बात करें तो राजस्थान प्रदेश में करीब 11 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

अभी प्रिकॉशन डोज लगाई फ्री लगाई जा रही है। आजादी अमृत महोत्सव के तहत 30 सितम्बर तक फ्री में वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है।

Published on:
14 Aug 2022 12:32 pm
Also Read
View All