जयपुर

देवस्थान आयुक्त और उदयपुर के संभागीय आयुक्त सहित 6 आईएएस के तबादले

IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने देवस्थान आयुक्त और उदयपुर के संभागीय आयुक्त सहित 6 आईएएस का तबादला कर दिया है।
less than 1 minute read
Aug 21, 2026
IAS Transfer
राजस्थान में आईएएस के तबादले (Representational Photo)

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 7 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आईएएस कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को देवस्थान आयुक्त (Devasthan Ayukt) के खाली पद पर लगाया है और उन्हें जनजाति क्षेत्र विकास आयुक्त का जिम्मा भी दिया गया है। उदयपुर संभागीय आयुक्त पद पर खजान सिंह को लगाया गया है। एपीओ चल रहे तीन अधिकारियों का पदस्थापन भी किया गया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आईएएस और आरएएस दोनों सेवाओं के अधिकारियों के तबादला-पदस्थापन के आदेश जारी किए।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी (2010), संभागीय आयुक्त, उदयपुर - आयुक्त, टी.ए.डी.एवं आयुक्त, देवस्थान।
एच. गुईटे (2011), एपीओ, ओएसडी, सेण्टर फॉर गुड गवर्नेंस, ओटीएस, जयपुर।
अविचल चतुर्वेदी (2012), एपीओ, आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण)।
खजान सिंह (2013), एपीओ, संभागीय आयुक्त, उदयपुर।
सोहन लाल (2020), अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (करापवंचन), संयुक्त सचिव, कृषि।
दिव्यांश सिंह (2022), उपखण्ड अधिकारी, ब्यावर, संयुक्त सचिव, शिक्षा।

इन आरएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

राज लक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त कलक्टर, रावतभाटा, अतिरिक्त कलक्टर (भू.अ.), चित्तौड़गढ़।
जगत राजेश्वर, उप सचिव, कृषि (ग्रुप-2), उप सचिव, राज्य महिला आयोग।
जयपाल सिंह राठौड़, उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, उपखण्ड अधिकारी, ब्यावर।
कार्तिकेय मीणा, जिला रसद अधिकारी, कोटा, उपखण्ड अधिकारी, अकलेरा।
पूजा मीणा, भूमि अवाप्ति अधिकारी, ईआरसीपी प्रोजेक्ट, अलवर, उपखण्ड अधिकारी, भवानीमण्डी।
सुनिता यादव-III, कार्यकारी निदेशक परिवेदना निस्तारण, हेल्थ एश्योरेंस एजेन्सी, उपखण्ड अधिकारी, नोहर।
बनवारी लाल बैरवा, उपखण्ड अधिकारी, अकलेरा, सहायक कलक्टर, भादरा।

तुरंत कार्यग्रहण का निर्देश

आदेश में कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुए संबंधित अधिकारी बिना कार्यग्रहणकाल या अवकाश का उपयोग किए तुरंत प्रभाव से नए पद का कार्यभार ग्रहण करें और कार्यग्रहण रिपोर्ट डीओपी को ऑनलाइन तत्काल भेजें। विभागाध्यक्षों और कलक्टरों को निर्देश दिया कि वे रिलीविंग का इंतजार किए बना पदभार ग्रहण कराएं। आदेशों की पालना में कोताही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
22 Aug 2026 12:16 am
Published on:
21 Aug 2026 11:32 pm