21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाठियों से बहुत मारा… CJP महिला कार्यकर्ता की जुबानी, जो चल रही थी सबसे आगे, बताया कैसे हुआ हमला?

CJP कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कथित हमले की पूरी आपबीती बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम को घेरकर लाठियों, डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। रेखा के मुताबिक, हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए, उनके कंधे पर जोर से मारा गया।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Aug 21, 2026

Jaipur CJP

Jaipur CJP: हमले को लेकर जानकारी देतीं रेखा शर्मा (फोटो-एएनआई)

जयपुर। राजस्थान में स्कूलों की स्थिति का जायजा लेने पहुंची CJP की टीम पर कथित हमले के बाद कई कार्यकर्ताओं को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। CJP कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने अस्पताल में घटना को लेकर अपनी आपबीती बताई। उन्होंने दावा किया कि टीम पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया, गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और कई कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ज्यादा मारपीट की गई।

रेखा शर्मा के मुताबिक, टीम रामपुरा-कंवरपुरा स्थित स्कूल की विजिट के लिए जा रही थी। उनके अनुसार, स्कूल पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में गांव के लोग और कुछ भाजपा समर्थक वहां मौजूद थे। रेखा ने बताया कि वह टीम के आगे चल रही थीं। इसी दौरान कुछ बुजुर्गों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी गई और देखते ही देखते पूरी टीम को घेर लिया गया।

ट्यूब में पत्थर छुपाने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने टायर की ट्यूब में छिपाकर रखी गई ईंटें, लाठियों और डंडों से वार किया। इस दौरान टीम की गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। रेखा के अनुसार, महिलाओं को आगे कर पुरुषों ने उन्हें घेर लिया और उनके कंधे पर पीछे से हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी आंखों और शरीर पर मिट्टी फेंकी गई और उनके साथ काफी देर तक धक्कामुक्की की गई।

एक कार्यकर्ता को फ्रैक्चर हुआ

रेखा शर्मा ने बताया कि हमले में करीब छह-सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उनके मुताबिक, एक कार्यकर्ता को फ्रैक्चर भी हुआ है। CJP की कोर टीम से जुड़े मुकेश के कान पर भी जोरदार चोट लगी, जिसके बाद उन्हें सुनने में परेशानी हुई। कई कार्यकर्ताओं की शर्ट फाड़ दी गई और वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।

सुनियोजित हमले का आरोप

CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि यह हमला अचानक नहीं बल्कि सुनियोजित था। कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस को पहले से स्थिति की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली। टीम का आरोप है कि पुलिस ने यह कहते हुए हस्तक्षेप नहीं किया कि यह उनका मुद्दा है। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस या प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

पहले भी पहुंचने का दावा

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, जिस स्कूल का निरीक्षण करने टीम पहुंची थी, वहां की स्थिति पहले भी सामने आ चुकी है। उनका दावा है कि करीब एक साल पहले भी टीम ने स्कूल का दौरा किया था और स्कूल के भैंसों के तबेले में संचालित होने की स्थिति को लेकर ज्ञापन दिया गया था। CJP का कहना है कि लंबे समय बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

घटना के बाद CJP की ओर से कहा गया कि शिक्षा और स्कूलों की व्यवस्था को लेकर उनका अभियान जारी रहेगा। संगठन ने आरोप लगाया कि बच्चों के भविष्य और स्कूलों की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाने के बजाय कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की गई।

रेखा शर्मा ने कहा कि उनकी टीम बच्चों की शिक्षा और स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से मौके पर गई थी। उन्होंने कहा कि वे किसी से वोट मांगने या चुनाव लड़ने नहीं गए थे। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने पर उनके साथ हिंसा की गई।