जयपुर

दाती मदन के आश्रम से 600 लड़कियां गायब, पुलिस के लिए बनी सिर दर्द! एक दशक से दाती मदन की शिष्या थी रेप पीडि़ता

पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह एक दशक से दाती मदन की एक शिष्या थी, लेकिन उसके साथ बलात्कार किये जाने के बाद वह राजस्थान में अपने घर लौट गई थी...
2 min read
Jun 18, 2018
Daanti

जयपुर। स्वंयभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके आलावास स्थित गुरुकुल से लगभग 600 बालिकाएं गायब हैं। अब यहां केवल 100 बालिकाएं ही बची हैं। ऐसे में आश्रम से गायब लड़कियां पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई हैं। वहीं दाती मदन मीडियाकर्मियों के सामने दावा कर रहे हैं कि आश्रम में 700 बालिकाएं हैं।

कहीं घबराकर घर तो नहीं चली गई लड़कियां
सुत्रों की माने तो दाती पर आरोप लगने के बाद घबराकर ये 600 लड़कियां भागकर अपने घर चली गई हैं। अब पुलिस इन गायब लड़कियों का पता लगाने में लगी है।

एक दशक से दाती मदन की एक शिष्या थी पीडिता
दिल्ली पुलिस की एक टीम एक शिष्या के साथ रेप के आरोपी दाती मदन के राजस्थान स्थित एक आश्रम में आई। एक अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ रेप पीडि़ता भी थी। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह एक दशक से दाती मदन की एक शिष्या थी, लेकिन उसके साथ बलात्कार किये जाने के बाद वह राजस्थान में अपने घर लौट गई थी। टीम को दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि टीम ने पीडि़ता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर सकती है धरपकड़
दाती मदन दिल्ली क्राइम बांच के नोटिस के बावजूद फरार है। अब दाती सोमवार तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं होता है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस धरपकड़ कर सकती है। इसके लिए टीमें भी बनाई गई है। स्थानीय पुलिस गुरुकुल पर दिनभर नजर बनाए हुए थी। दिल्ली स्थित आश्रमों व मंदिर पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार को दाती के आलावास स्थित आश्रम पर छापा मारा था। इस दौरान पीडि़ता भी टीम के साथ थी। कार्रवाई के दौरान दाती के आश्रम में नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर उसे सोमवार तक पेश होने का कहा था।

एक और ऑडियो वायरल
दाती मदन का रविवार को एक और ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वह लोगों से अपील कर रहा है कि वे धरना-प्रदर्शन या कानून तोडऩे जैसी बात नहीं करे। ऐसा करने से यह केस उसके खिलाफ जा सकता है।

Published on:
18 Jun 2018 04:08 pm