जयपुर

जरूरतमंदों को FREE मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, कपड़े, खिलौने समेत कई और चीजें, राजस्थान में खुलेंगे 600 से ज्यादा केन्द्र

600 Sadbhavna Kendras Will Open In Rajasthan: इसके लिए सामुदायिक केन्द्र, आंबेडकर भवन, सार्वजनिक स्थल, अनुपयोगी सरकारी भवन और आश्रय स्थलों का चयन करने के लिए कहा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2024, 8:24 AM IST
Feature image

Free Things For Poor People: गरीब और जरूरतमंदों को कपड़े, जूते, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी सामग्री, प्लास्टिक और अन्य सामान नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी शहरों में 600 से ज्यादा सद्भभावना केन्द्र खोले जाएंगे। नेकी की दीवार की तर्ज पर यहां कोई भी अपने अनुपयोगी ऐसे सामानों को जमा करा सकेगा।

स्वायत्त शासन विभाग ने इस योजना का खाका तैयार किया है। इन केन्द्रों के जरिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले इलेक्ट्रॉनिक, प्लॉस्टिक या अन्य सामान को भी एकत्रित कर उपयोगी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शहरी गारंटी योजना में पंजीकृत बेरोजगार इन केन्द्रों का संचालन करेंगे।

ज्यादा आबादी वाले स्थानों पर खुलेंगे

सद्भावना केन्द्र विशेष तौर पर ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां गरीब आबादी का घनत्व ज्यादा हो। इसके लिए सामुदायिक केन्द्र, आंबेडकर भवन, सार्वजनिक स्थल, अनुपयोगी सरकारी भवन और आश्रय स्थलों का चयन करने के लिए कहा गया है। यहां दान किए गए सामान की रसीद भी दी जाएगी।

Updated on:
27 Dec 2024, 8:24 AM IST
Published on: