परंपरागत परीक्षा व्यवस्था में प्रश्नपत्रों की छपाई, पैकिंग, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के दौरान कई स्तरों पर गोपनीयता बनाए रखनी पड़ती है। इन प्रक्रियाओं में पेपर की सुरक्षा बड़ी चुनौती रहती है। टैबलेट आधारित परीक्षा में प्रश्नपत्रों के भौतिक प्रबंधन से जुड़े जोखिम कम किए जा सकते हैं। साथ ही, डिजिटल माध्यम से परीक्षा संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने की संभावना है।