जयपुर

Aaj Ka Panchang 7 october 2020 वनस्पति, औषधि, बैंक आदि के काम के लिए सबसे अच्छा समय

यह वनस्पति विज्ञान, औषधि विज्ञान से संबंधित या बैंक आदि के काम के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। आज गणपतिजी की पूजा—अर्चना जरूर कीजिए, जरूरतमंदों की मदद कीजिए।
less than 1 minute read
Oct 07, 2020
7 october 2020 Ka Panchang Panchang 7 october 2020
7 october 2020 Ka Panchang Panchang 7 october 2020

जयपुर. आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग जएगी। बुधवार के दिन चंद्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा। सुबह सूर्योदय से रात 8 बजकर 36 मिनट तक कुमार योग फिर रात 8 बजकर 36 मिनट से रवि योग रहेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 36 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। यह वनस्पति विज्ञान, औषधि विज्ञान से संबंधित या बैंक आदि के काम के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। आज गणपतिजी की पूजा—अर्चना जरूर कीजिए, जरूरतमंदों की मदद कीजिए।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्णा पंचमी बुधवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 22 सफर 19 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
पंचमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ
रोहिणी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
व्यातिपात योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वरियान योग का आरंभ
तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक।
अमृत काल शाम 05 बजकर 02 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
रवि योग शाम 08 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।

दिशा शूल उत्तर दिशा

Published on:
07 Oct 2020 07:25 am