देश में घुमने आने वाली विदेशी सैलानियों के साथ कई ऐसे मामले हो जाते है जो न सिर्फ हमारे देश की छवि को खराब करते हैं, बल्कि हमारे पर्यटन के व्यवसाय को भी खासा नुकसान पहुंचाते है।
जयपुर
देश में घुमने आने वाली विदेशी सैलानियों के साथ कई ऐसे मामले हो जाते है जो न सिर्फ हमारे देश की छवि को खराब करते हैं, बल्कि हमारे पर्यटन के व्यवसाय को भी खासा नुकसान पहुंचाते है। एक जर्मन स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया था।
इसके बाद एक विदेशी महिला को जलमहल से बंधक बनाकर भांकरोटा से आगे ले जाकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने की वारदात ने बहुत ही किरकिरी की। अब एक सेवनस्टार होटल का मैनेजर आधी रात को मैक्सिकन युवतियों के कमरे में घुसता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है।
मैक्सिकन युवतियों ने राजधानी जयपुर के विधायकपुरी थाने में होटल मैनेजर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। वहीं इससे पहले मैक्सिकन एम्बेसी से बात की गई। उनसे बात करने के बाद ही थाने पहुंची, दोनों युवतियां मामला दर्ज करवाने के बाद दिल्ली लौट गई।
पुलिस ने शिकायत के बाद होटल के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि रात को करीब 11.30 बजे जनरल मैनेजर उनके कमरे में घुसा। पहले तो दोनों युवतियां मैनेजर को बगैर परमीशन के कमरे में देखकर डर गई और इसके बाद हिम्मत कर उन्होंने शोर मचाया।
थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि मैक्सिकन दो युवतियां मंगलवार सुबह दिल्ली से आई थी। शाम को किसी के रेफरेंस से उन्होंने होटल राजपुताना शेरेटन में कमरा बुक कराया। इस दौरान रात को जब दोनों युवतियां कमरे में सो रही थी तो आरोप है कि नशे में चूर होटल मैनेजर ऋषिराज सिंह उनके कमरे में घुस गया।
कमरे में किसी के होने की भनक लगते ही वह डर गई। उन्होंने हिम्मतकर होटल मैनेजर से आने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद दोनों युवतियों ने शोर मचा दिया। होटल का दूसरा स्टाफ भी आ गया। मैनेजर को वहां से ले जाया गया। सुबह उन्होंने अपने परिचित से बात की और होटल मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थानाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच एफआईआर के आधार पर कर रहे है। होटल के सीसीटीवी की जांच की जाएगी। वहीं आरोप लगाने वाली दोनों युवतियां होटल में ही ठहरी हुई थी। जो शाम को दिल्ली लौट गई। इस मामले में होटल प्रबंधन की ओर से कोई बात नहीं की गई।