जयपुर

Jaipur Corona Update: जयपुर में आज मिले 942 नए कोरोना पॉजिटिव

Jaipur Corona Update: कल जिले में मिले थे 1862 मरीज कल की तुलना में आधे मिले नए मरीज
2 min read
Feb 04, 2022
942 new corona positives found today in Jaipur
942 new corona positives found today in Jaipur

Jaipur Corona Update:

जयपुर जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में उतार—चढ़ाव जारी है। आज कल की तुलना में नए कोरोना मरीजों की संख्या आधी ही रह गई। आज जिले में 942 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक दिन पहले जिले में 1862 नए मरीज मिले थे। हालांकि अभी जिले में राहत का दावा नहीं किया जा सकता, क्योंकि मरीजों की संख्या में कमी को लेकर स्थिरता नहीं आई है। संक्रमित इलाकों से मरीजों का मिलना अभी भी जारी है। हॉट स्पॉट इलाके अभी भी कोरोना से राहत नहीं पा सके हैं।

यहां मिले मरीज
वैशाली नगर में 62, बाइस गोदाम में 2, आदर्श नगर में 8, अचिन्हित क्षेत्रों में 22, अग्रवाल फार्म में 9, आगरा रोड में 2, एयरपोर्ट में 4, अजमेर रोड में 9, अजमेरी गेट में 1, अम्बाबाड़ी में 4, आमेर में 31, बगरू में 3, बजाज नगर में 3, बनीपार्क में 13, बापू नगर में 3, बरकत नगर में 10, बस्सी में 6, भांकरोटा में 23, ब्रहमपुरी में 7, सेंट्रल जेल घाटगेट में 1, चाकसू में 12, चांदपोल में 5, चौमूं में 1, सिविल लाइंस में 21, सी स्कीम में 3, दूदू में 25, दुर्गापुरा में 6, ईदगाह में 1, गलता गेट में 2, गांधी नगर में 3, गंगापोल में 1, घाटगेट में 1, गोकुलपुरा में 3, गोनेर में 3, गोपालपुरा में 5, गोविंदगढ़ में 14, गुर्जर की थड़ी में 4, हरमाड़ा में 4, हसनपुरा में 4, इंदिरा गांधी नगर में 30, जगतपुरा में 9, जामडोली में 7, जमवारामगढ़ में 9, जवाहर सर्किल में 14, जवाहर नगर में 15, झालाना में 3, झोटवाड़ा में 36, जेएलएन मार्ग में 2, कालवाड़ में 3, करतारपुरा में 3, खातीपुरा में 7, किरण पथ में 12, किशनपोल में 2, कोटपूतली में 20, लाल कोठी में 7, लुणियावास में 7, महेश नगर में 4, मालवीय नगर में 41, मानसरोवर में 34, एमडी रोड में 2, मुरलीपुरा में 20, नींदड़ में 8, निर्माण नगर में 18, पांच्यावाला में 1, पत्रकार कॉलोनी में 8, फागी में 1, प्रतापनगर में 56, राजापार्क में 6, रामबाग में 1, रामगंज में 3, रामगढ़ मोड़ में 1, आरयूएचएस में 2, सांभर में 7, सांगानेर में 37, शाहपुरा में 3, शास्त्री नगर में 7, श्याम नगर में 11, सिरसी में 13, सीतापुरा में 21, एसएमएस में 8, सोडाला में 18, सुभाष चौक में 1, तिलक नगर में 2, टोंक फाटक में 4, टोंक रोड में 36, त्रिमूर्ति में 1, त्रिवेणी नगर में 4, वैशाली नगर में 62, वाटिका में 3, विद्याधर नगर में 22, विराट नगर में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Published on:
04 Feb 2022 07:56 pm