जयपुर

Rajasthan News : राजस्थान के इस जिले में हुआ बड़ा हादसा, मकान के मलबे में दबकर एक की हुई मौत 

House Collapse News: शहर के चांदपोल बाजार स्थित तोप खाना में एक पुरानी जर्जर इमारत देर रात गिर गई। घटना के समय, मोहम्मद रहीस (51) कमरे में सो रहा था और मलबे में दब गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 2:16 PM IST
house collapse jaipur

House Collapse News: जयपुर। शहर के चांदपोल बाजार स्थित तोप खाना में एक पुरानी जर्जर इमारत देर रात गिर गई। घटना के समय, मोहम्मद रहीस (51) कमरे में सो रहा था और मलबे में दब गया। सिविल डिफेंस की टीम ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली थाना सीआई राजेश के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बिल्डिंग नम्बर 3888/89 गिर गई है और कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सिविल डिफेंस और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मोहम्मद रहीस के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मृतक की पत्नी और बेटे के आने के बाद ही होगी।

मोहम्मद रहीस अपने चार भाइयों के साथ इस इमारत में रहता था। घटना से तीन दिन पहले उसकी पत्नी और बेटा अकोला (महाराष्ट्र) चले गए थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पत्नी और बेटे के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

मृतक के भाइयों ने बताया कि वह आकोला में मोहम्मद रहीस की पत्नी की जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद उन्हें सूचना देकर जयपुर बुलाया जाएगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मृतक की पत्नी और बेटे के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Updated on:
26 Aug 2024, 2:16 PM IST
Published on: