1 February 2021 Panchang 1 February 2021 Ka Panchang aaj ka panchang 1 february today panchang in hindi aaj ka shubh muhurat Aaj Ka Panchang आज का पंचांग
जयपुर. आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचांग भेद के कारण आज संकष्टी चतुर्थी या सकट चौथ मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दिनभर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही पूरा दिन सुकर्मा योग रहेगा। सोमवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। आज शिव पूजन करें। जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें।
माघ कृष्ण चतुर्थी सोमवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 12, शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 19, जमादि उल्सानी 18, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ
उत्तराफाल्गुनी रात्रि 11 बजकर 57 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग प्रातः 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ
बव करण प्रातः 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व ; ज्यादा जरूरी होने पर खीर खाकर ही यात्रा प्रारंभ करें
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक।
अमृत काल शाम 05 बजकर 10 मिंंनट से 06 बजकर 40 मिनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 08 मिनट से 02 फरवरी रात 01 बजकर 01 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
गुलिक काल 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।