21 april 2021 Panchang 21 april 2021 shubh muhurat 21 april 2021 muhurat 21 april 2021 rahukaal 21 april 2021 Choghadiya 21 april 2021 hindi calendar 21 april 2021 hindu calendar tithi 21 april 2021 today tithi 21 april 2021 Todays Hindi Panchang 21 april 2021 rahukaal 21 april 2021 shubh muhurat 21 april 2021 Aaj Ka Panchang date panchang 21 april 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar 2021 today tithi todays hindi panchang 21 april 2021 rahukaal 21 april 2021 Choghadiya

जयपुर. 21 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन बुधवार है। नवमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है, मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इस दिन को दुर्गा नवमी और राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही सभी काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। सूर्य आज मेष राशि में रहेंगे और चन्द्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। आज श्रीगणेश, मां दुर्गा व श्रीराम की पूजा करें, सुंदरकांड और रामचरित मानस का पाठ करें। जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र शुक्ल नवमी बुधवार विक्रम संवत् 2078।
राष्ट्रीय मिति वैशाख 01 शक संवत् 1943
सौर वैशाख मास प्रविष्टे 09 रमजान 08 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल ग्रीष्मऋतु।
चंद्रमा दिन.रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
पुष्य नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ
शूल योग सायं 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ।
बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 38 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।
आज के व्रत- श्री दुर्गा नवमी, श्री रामनवमी
सूर्योदय 21 अप्रैल- सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर
सूर्यास्त 21 अप्रैल - शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक।
रवि योग सुबह 7 बजकर 59 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।
सुबह 10 बजकर 30 से 12 बजे तक गुलिककाल रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
लाभ 06. 04 बजे से 07.40 बजे तक
अमृत 07.40 बजे से 09.15 बजे तक
काल काल वेला 09.15 बजे से 10.50 बजे तक
शुभ 10.50 बजे से 12.25 बजे तक
रोग वार वेला 12. 25 बजे से 14.00 बजे तक
उद्बेग 14. 00 बजे से 15.35 बजे तक
चर 15.35 बजे से 17.11 बजे तक
लाभ 17.11 बजे से 18.46 बजे तक