
जयपुर. आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। गुरुवार को दिन भर स्वाती नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गुरुवार को स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नामक शुभ योग बन रहा है। आज रात में बुध वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज भगवान विष्णु और देवगुरू बृहस्पति की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
माघ कृष्ण सप्तमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 15 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 22 जमादि उल्सानी 21 हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ
स्वाती नक्षत्र सायं 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।
गण्ड योग रात्रि 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ
बव करण मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल: दक्षिण।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 52 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।