
राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम जयपुर 6 एएम : एक्सपीरियंस योर सिटी की फाइल फोटो: पत्रिका
Patrika Event Jaipur 6AM Experience Your City: गुलाबी नगरी जयपुर में रविवार की सुबह एक बार फिर सेहत, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर होने जा रही है। राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘जयपुर 6 एएम : एक्सपीरियंस योर सिटी’ की आगामी कड़ी में 28 जून रविवार को सुबह 6 से 8 बजे तक जयपुराइट्स के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। इस बार शहर के दो प्रमुख स्थानों पत्रिका गेट जवाहर सर्कल और वैशाली नगर स्थित नर्सरी पार्क में कार्यक्रम होंगे, जहां बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाते नजर आएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भागदौड़ भरी दिनचर्या से कुछ पल निकालकर स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक जुड़ाव के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी योगा, जुम्बा, स्ट्रेचिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियों और परंपरागत खेल के जरिए न केवल अपने शरीर को सक्रिय रखेंगे, बल्कि मानसिक ताजगी का भी अनुभव करेंगे। सुबह की ताजी हवा, संगीत की धुन और सामूहिक ऊर्जा के बीच ये कार्यक्रम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खास रहेंगे। बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी शामिल होकर अपने रविवार की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में कर सकेंगे।
इसके साथ ही कार्यक्रम लोगों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का संदेश भी देगा। आयोजन में भाग लेने वाले लोग फिटनेस के साथ-साथ मनोरंजन और सकारात्मक माहौल का आनंद ले सकेंगे। इस तरह के सामूहिक प्रयास शहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पत्रिका गेट पर कार्यक्रम का संयोजन कर रही संस्था टीम मित्राय के फाउंडर डॉ. विनीत शर्मा और रश्मि शर्मा ने बताया कि राजस्थान पत्रिका की यह पहल लगातार जयपुरवासियों को शहर के सार्वजनिक स्थलों से जोड़ते हुए फिटनेस और सामाजिक सहभागिता का संदेश दे रही है। आयोजन में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मौजूदगी प्रतिभागियों को सही तकनीक और सुरक्षित अभ्यास के बारे में भी मार्गदर्शन देगी।
अपडेट और वाइब के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें: Jaipur6AM
Published on:
25 Jun 2026 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
