14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जयपुर 6AM: एक्सपीरियंस योर सिटी’: फिटनेस के साथ फुल मस्ती के मूड में नजर आए जयपुरवासी; देखें तस्वीरें

Jaipur 6AM Experience Your City: पत्रिका गेट, कुलिश स्मृति वन, अल्बर्ट हॉल, सेंट्रल पार्क और जलमहल की पाल पर योगा, जुम्बा, सिंगिंग, साइकिलिंग, हास्य और स्केटिंग जैसी कई गतिविधियां हुई। जिसमें बच्चों के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

3 min read
Google source verification
Patrika Jaipur 6AM Experience Your City event

जयपुर 6AM: एक्सपीरियंस योर सिटी कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और बच्चे। फोटो: पत्रिका

जयपुर। हम रोज जयपुर में रहते हैं, इसकी सड़कों से गुजरते हैं, इसके पार्कों और स्मारकों को देखते हैं, लेकिन क्या हमने कभी अपने शहर को उसकी सबसे खूबसूरत घड़ी में महसूस किया है? सूरज की पहली किरणों के साथ जागते जयपुर की ताजगी, शांत सड़कें, खुली हवा और गुलाबी शहर की जीवंत ऊर्जा को करीब से महसूस कराने के लिए रविवार सुबह राजस्थान पत्रिका की ओर से जयपुर 6am एक्सपीरियंस योर सिटी का आयोजन किया गया।

जयपुर शहर में 5 जगह एक साथ सुबह 6 से 8 बजे तक एक ही धड़कन गूंजी। पत्रिका गेट, कुलिश स्मृति वन, अल्बर्ट हॉल, सेंट्रल पार्क और जलमहल की पाल पर योगा, जुम्बा, सिंगिंग, साइकिलिंग, हास्य और स्केटिंग जैसी कई गतिविधियां हुई। जिसमें बच्चों के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। परिवार, मोहल्ले और यारों की टोली के साथ मैदान में उतरे और पूरे जोश के साथ व्यायाम से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हुए।

शहर में पांचों जगह पर सुबह से जयपुरवासियों की भीड़ जुटने लगे। बच्चे, युवा, महिलाएं, परिवार, वरिष्ठ नागरिक, प्रोफेशनल, फिटनेस प्रेमी और सामाजिक संगठन एक साथ शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पहुंचे और जयपुर के साथ अपने रिश्ते को नए सिरे से महसूस किया।

इस विशेष पहल का उद्देश्य केवल फिटनेस नहीं है, बल्कि नागरिकों को अपने शहर, उसकी विरासत, सार्वजनिक स्थलों और सामुदायिक संस्कृति से जोड़ना भी रहा।

पत्रिका गेट सबसे हॉट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। जयपुर सिर्फ फिटनेस नहीं, फुल ऑन मस्ती के मूड में रहे। 50 प्रतिशत लोगों ने योगा च​किया। 15 प्रतिशत जुम्बा की बीट पर थिरके और 10 प्रतिशत ने संगीत की धुन पर सुबह संवारी। 25 प्रतिशत ने साइकिलिंग, हास्य योग और कम्यूनिटी गेम्स में शामिल हुए।

इन जगहों पर हुआ आयोजन

पत्रिका गेट : जयपुर के सबसे हॉट डेस्टिनेशन पर सुबह की पहली किरण वर्ल्ड फेमस गेट के रंगों पर पड़ी। रोटरी नॉर्थ की टीम कमान संभालेगी। गेट के सामने थिरकता जयपुर सोशल मीडिया पर छा गया।

कुलिश स्मृति वन : शहर के फेफड़ों में गहरी सांस शुद्ध हवा, पक्षियों की आवाज और जोश। सुकून चाहने वाले केन्द्र पर भी जयपुर​वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सेंट्रल पार्क : हरियाली के बीच ‘मी-टाइम’ का हब, चारों तरफ हरियाली के बीच में जयपुरवासियों ने योगा किया।

अल्बर्ट हॉल : विरासत के बीच दिखेगा जोश इतिहास की दीवारों के सामने साइकिलिंग और अन्य गतिविधियां हुई।

जलमहल : पानी, पहाड़ और सुबह की ठंडी हवा लहरों के साथ लय मिली। पानी, पहाड़ और सुबह की ठंडी हवा के बीच लोगों ने भागीदारी निभाई।

इन संस्थाओं ने संभाली कमान

पत्रिका गेटः रोटरी नॉर्थ संयोजक अनिल जैन
सेंट्रल पार्कः जयपुर वर्किंग वीमन ग्रुप संयोजक दीपा यादव
अल्बर्ट हॉलः राजस्थान रोडराइडर्स संयोजक डॉ. जी.एल. शर्मा, बिजेन्द्र सिंह
कुलिश स्मृति वनः जयपुर ज्वैल्स फाउंडेशन संयोजक रवि कुमार चौपड़ा
जलमहल: मित्राय फाउंडेशन संयोजक विनीत शर्मा