
कॉकरोच जनता पार्टी। पत्रिका फाइल फोटो
Cockroach Janata Party Jaipur Protest: जयपुर। जयपुर में प्रदर्शन का एलान करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान पुलिस ने जयपुर में प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जयपुर (दक्षिण) के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज की ओर से कहा गया है कि परिस्थितियों के आधार पर कानून व्यवस्था की दृष्टि से कॉकरोच जनता पार्टी को जयपुर में प्रदर्शन करने की परमिशन देना संभव नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर आज जयपुर कमिश्नरेट में मीटिंग भी होनी वाली है।
दोपहर बाद होने वाली बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और समन्वयक शशि मीणा भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद पार्टी की ओर दोपहर 3 बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब में पार्टी की ओर से कॉफ्रेंस आयोजित की जाएगी।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जयपुर के शहीद स्मारक पर 15 जून को प्रदर्शन का एलान किया था। साथ ही जयपुर पुलिस से प्रदर्शन के लिए परमिशन मांगी थी। लेकिन, पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन देने से इनकार कर दिया।
जयपुर (दक्षिण) के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 15 जून को सुबह 10 बजे से जयपुर के शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर धरना, प्रदर्शन करने की अनुमति के आवेदन किया गया था। लेकिन, जांच से सामने आये तथ्यों के आधार पर कानून व्यवस्था की दृष्टि से शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दिया जाना सम्भव नहीं है।
इससे पहले 12 जून को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जयपुर के पिंकसिटी प्रेस कल्ब में प्रेस कांफ्रेंस हुई थी। जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन का एलान किया गया था। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया था कि प्रदेशभर से छात्र, बेरोजगार युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदर्शन में युवा संविधान की प्रति और तिरंगा लेकर पहुंचेंगे। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के भी शामिल होने की संभावना है।
रांका ने बताया था कि प्रदर्शन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, पेपरलीक मामलों, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत 20 जूनको दिल्ली में भी प्रदर्शन प्रस्तावित है।
Published on:
14 Jun 2026 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
