14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बीमार जवान के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गंभीर रूप से बीमार एक जवान को सूरतगढ़ से एयरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया। हेलीकॉप्टर उतरते ही एंबुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 14, 2026

Jaipur Airport

Jaipur Airport Army Helicopter Emergency Landing (Patrika File Photo)

Jaipur Airport Army Helicopter Emergency Landing: जयपुर एयरपोर्ट पर सेना के एक हेलीकॉप्टर की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूरतगढ़ में तैनात सेना का एक जवान अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गया था, जिसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत जयपुर लाया गया।

बता दें कि जैसे ही हेलीकॉप्टर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा, वहां पहले से तैयार एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर आ गए। समय बचाने और जवान को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासन ने एयरपोर्ट से लेकर मिलिट्री अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसके बाद जवान को तुरंत आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट: उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से जेद्दा (सऊदी अरब) जा रहे एक विमान से उड़ान भरते ही एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मुस्तैदी दिखाते हुए विमान को तुरंत वापस बुला लिया।

क्या है पूरी घटना?

सऊदी अरब की 'फ्लाइनास एयरलाइंस' का एक विमान शनिवार रात करीब 8:25 बजे हाजियों को लेकर जयपुर पहुंचा था। यात्रियों को छोड़ने के बाद, रात करीब 10:10 बजे इस खाली विमान ने वापस जेद्दा के लिए उड़ान भरी। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया।

30 मिनट में सुरक्षित लैंडिंग

बर्ड हिट होते ही पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एटीसी को दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस जयपुर उतारने का फैसला किया गया। उड़ान भरने के महज 30 मिनट बाद, रात 10:40 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

जांच के बाद दोबारा रवाना

विमान के लैंड होते ही इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने उसके विंग्स और इंजन की गहन जांच की। जब सुरक्षा मानकों के तहत सब कुछ सही पाया गया, तब जाकर विमान को दोबारा उड़ान भरने की मंजूरी मिली। इसके बाद रात 1:05 बजे विमान ने जेद्दा के लिए फिर से उड़ान भरी।

क्यों खतरनाक होता है 'बर्ड हिट'?

विमान से पक्षी का टकराना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे विमान के शीशे (विंडशील्ड) टूट सकते हैं या पक्षी इंजन में फंस सकता है। बर्ड हिट कितना नुकसान पहुंचाएगा, यह 4 बातों पर निर्भर करता है पक्षी का वजन कितना है, पक्षी का आकार कितना बड़ा है, पक्षी की उड़ान भरने की गति (स्पीड) क्या है और पक्षी के उड़ने की दिशा कौन सी है।