14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Death Case: जयपुर में रिंग रोड से कूदा युवक, मौके पर ही मौत; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

Jaipur News: जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने रिंग रोड से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पु​लिस मौके पर पहुंची।

2 min read
Google source verification
Jaipur Death Case

मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने रिंग रोड से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पु​लिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक कपूरवाला अंडरपास रिंग रोड पर सुबह करीब 9.30 बजे युवक आकर खड़ा हुआ। कुछ देर रुकने के बाद युवक ने रिंग रोड छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का सिर फट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। राह चलते लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर युवक ने खुदकुशी क्यों की?

पड़ोसन के मकान में बेड़ के अंदर कंबल में लिपटा मिला शव

इधर, हरमाड़ा थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेलते लापता हुई बच्ची का शव कुछ ही घंटों बाद पुलिस को पड़ोसी के मकान में बेड के अंदर कंबल में लिपटा मिला। पुलिस जांच में हत्या की आरोपी महिला की पानी भरने को लेकर रंजिश होना पाया है। पुलिस थाने में मृतका के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला को डिटेन कर लिया है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि हरमाड़ा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बालिका घर के बाहर से दोपहर 12 बजे से अचानक लापता हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। कई घंटों की जांच के बाद एक फुटेज में बच्ची को कुछ बच्चों के साथ पड़ोस की महिला के साथ उसके मकान में जाते हुए देखा। थोड़ी देर बाद बच्ची को छोड़कर अन्य बच्चे आते दिखे, लेकिन बच्ची बाहर नहीं आई, जिस पर पुलिस ने उस मकान की तलाशी ली तो बच्ची अचेतन अवस्था में बेड के अंदर कंबल में लिपटी मिली।

उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया, जहां शव को परिजनों ने गमगीन माहौल मे अंतिम संस्कार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध महिला और मृत बच्ची की मां के बीच काफी समय से विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए मासूम को निशाना बनाया गया।