
दौसा मनोहरपुर हाईवे पर ट्राइ्र ड्राइव टेस्ट, फोटो एआइ
Call Connectivity Test: दौसा और मनोहरपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लाखों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए नेटवर्क की वास्तविक स्थिति सामने आई है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से मनोहरपुर से दौसा तक 62.2 किलोमीटर लंबे रूट पर किए गए ड्राइव टेस्ट में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता में बड़े अंतर देखने को मिले। टेस्टिंग में कॉल ड्रॉप, कमजोर सिग्नल, नेटवर्क गैप और डेटा स्पीड की जांच की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे के कई हिस्सों में अब भी कमजोर कवरेज और कॉल कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई हैं। एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क का परीक्षण किया गया। डेटा स्पीड 3.99 से 247.01 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 17.25 से 20.93 एमबीपीएस तक मिली। ट्राई के अनुसार, दौसा और मनोहरपुर हाईवे पर कुछ स्थानों पर कॉल साइलेंस और कमजोर सिग्नल की समस्या भी दर्ज की गई, जिससे नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार की जरूरत महसूस होती है।
मनोहरपुर, नेकावाला, चिलपली मोड़, बलेरिया, एकसरा, पावटा, चतेरा, आंधी, राजनौला और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले मनोहरपुर दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर।
रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल कनेक्टिविटी के लिहाज से यह कॉरिडोर लगातार बेहतर हो रहा है, लेकिन बढ़ते यातायात, विस्तार पाती औद्योगिक गतिविधियों के साथ ही एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को देखते हुए दूरसंचार कंपनियों को कई हिस्सों में नेटवर्क क्षमता और कवरेज बढ़ाने की आवश्यकता है। ट्राई ने परीक्षण परिणाम संबंधित मोबाइल ऑपरेटर्स को भेजकर सुधार के निर्देश दिए हैं।
| टेलीकॉम कंपनी | सफल कॉल | ड्रॉप कॉल |
|---|---|---|
| एयरटेल | 20 | 0 |
| जियो | 21 | 1 |
| वीआई | 21 | 2 |
| बीएसएनएल | 18 | 6 |
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मनोहरपुर-दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क कवरेज के परीक्षण के लिए कहा था। इसके बाद नेटवर्क और कवरेज की गुणवत्ता का सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण की रिपोर्ट संबंधित कंपनियों को सौंप दी गई है, ताकि वे जरूरत के अनुसार सुधार कर सकें।
-राजेश कुमार अग्रवाल, सलाहकार, ट्राई
Published on:
25 Jun 2026 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
