
जयपुर. 2 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और दिन शुक्रवार है। आज रंग पंचमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शुक्रवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा देर रात 11 बजकर 39 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज लक्ष्मीजी की पूजा करें, जरूर लाभ होगा।
मेष राशि: परिवार के साथ भ्रमण वग़ैरह कर सकते हैं जोकि आनन्ददायक सिद्ध होंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।
वित्त— अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा ले सकते हैं।
करियर— आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है। आज ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। व्यवसायिक यात्रा आज काफ़ी लाभप्रद रहेगी। प्राइवेट नौकरी में अकर्मण्यता पतन की जड़ है.
दांपत्य व प्रेम— लवमेट के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं. जीवनसाथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।
स्वास्थ्य— आज आपकी सेहत आपके साथ नहीं है. इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है।
आज का भाग्यांक 6, शुभ रंग— लाइट ब्लू
वृष राशि: संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज समय बिल्कुल न गँवाएँ। संतान सुख मिलेगा।
वित्त— नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।
करियर— व्यवसायिक यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। नौकरी में कुछ पुख़्ता करना आने वाले दिनों की बेहतरी में मददगार साबित होगा।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या जीवनसाथी के साथ बढ़िया खाना और रोमानी पल बिता सकते हैं। आज आपके पास रोमांस के लिए पर्याप्त वक़्त होने की संभावना है।
स्वास्थ्य— शरीर दर्द होने की आशंका है। ज़्यादा शारीरिक मेहनत न करें, पर्याप्त आराम करें।
आज का भाग्यांक 4, शुभ रंग— हरा
मिथुन राशि: ख़ुद में बदलाव लाने के लिए आज ईमानदार कोशिश करने की पहल कर सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि परिजन आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं।
वित्त— आज कोई आपके आर्थिक सहयोग से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा।
करियर— भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। तकनीकी क्षमताओं में निखार लाने किसी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी। आज प्यार के ख़ुमार में डूबे रह सकते हैं। आपके दिल की धड़कनें अपने लवमेट के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी।
स्वास्थ्य— अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए व्यायाम करें।
आज का भाग्यांक 1, शुभ रंग— पीला
कर्क राशि: आज आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी. वित्त— आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।
करियर— बिजनेस में विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियाँ निकालने की आदत को खत्म करें। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक कामकाजी यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रह सकती है।
दांपत्य व प्रेम— प्यार पाने के लिए भगवान की पूजा कर सकते हैं। लव या लाइफ पार्टनर आज आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकते हैं। युवाओं के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य— आज का दिन पार्टी में जी भरकर खाने के लिए बढ़िया है लेकिन अति से बचना चाहिए. सेहत ख़राब होने के आसार हैं।
आज का भाग्यांक 7, शुभ रंग— ग्रे
सिंह राशि: परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। ऊर्जा के ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ।
वित्त— आज वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मुमकिन है कि वरिष्ठ परिजन इसकी जरूरत महसूस करें.
करियर— कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त रखने की कोशिश करें. हो सकता है कि आज आपको पर्याप्त समय न मिले। कार्यस्थल पर ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।
दांपत्य व प्रेम— आज ऐसे कपड़े पहनें जो आपके पार्टनर को पसंद हों। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।
स्वास्थ्य— सेहत के लिए मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है – इसके लिए आप मंदिर आदि जा सकते हैं।
आज का भाग्यांक 8, शुभ रंग— सुनहरा
कन्या राशि: घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज पूरा हो सकता है। कोई फ़ैसला लेते समय दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय उनपर ख़राब असर डालेगा।
वित्त— अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
करियर— बिजनेस में लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी. पुराने निवेश आज आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जाब के लिए नयी योजनाएँ आगे बढेंगी।
दांपत्य व प्रेम— आज आप लवमेट के साथ किसी रोमानी सफ़र पर जा सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन के सबसे खूबसूरत पल बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया रहने वाला है।
स्वास्थ्य— गिरती सेहत आज आपको मानसिक तनाव देगी.
आज का भाग्यांक 8, शुभ रंग— नेवी ब्लू
तुला राशि: सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। विवादित मसलों में सब्र का बांध न टूटने दें। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप हो सकती है।
वित्त— आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।
करियर— बिजनेस में आज खासा फ़ायदा हो सकता है. काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से आज परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे। नौकरी में काम में लगन व उत्साह दिखाएँ।
दांपत्य व प्रेम— रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है, हालांकि अविवाहित युवा सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है।
स्वास्थ्य— ध्यान और योग आपकी सेहत को फ़ायदा पहुँचाएंगे।
आज का भाग्यांक 3, शुभ रंग— केसरिया
वृश्चिक राशि: आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। अच्छे पकवान बनाकर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के यहाँ से अच्छी ख़बर मिलेगी जो आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी।
वित्त— समूहों में शिरकत दिलचस्प लेकिन ख़र्चीली रहेगी. अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो आर्थिक दिक्कत आ सकती है।
करियर— परिवार का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकता है। बिजनेस में उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं. प्राइवेट नौकरी में किसी सहकर्मी की कोई गलत जानकारी आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से आज मुलाकात मुमकिन है. वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।
स्वास्थ्य— दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें।
आज का भाग्यांक 1, शुभ रंग— मेरून
धनु राशि: आज दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें.
वित्त— आज ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के लिए पैसों की मनाही न करें. ऐसा करना घर की शांति पर असर डाल सकता है।
करियर— दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। जल्दबाज़ी में कोई निष्कर्ष न निकालें और ग़ैर-ज़रूरी काम न करें.
दांपत्य व प्रेम— आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें।
कोई बात साझा करना भूल जाने की वजह से आपका जीवनसाथी आज आपसे नाराज़ हो सकता है।
स्वास्थ्य— आज श्वांस संबंधी दिक्कत आ सकती है, सतर्क बने रहें.
आज का भाग्यांक 3, शुभ रंग— सफेद
मकर राशि: आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन है। ऐसे काम करेंगे जिनसे आपको ख़ुशी मिले. फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन हो सकता है।
वित्त— कोई यात्रा कर सकते हैं जोकि आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी।
करियर— साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। दफ़्तर में दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। काम का दबाव हो सकता है.
दांपत्य व प्रेम— आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। वैवाहिक सुख के लिए ग़ज़ब का दिन है।
स्वास्थ्य— शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है. ऐसे लोगों को आज कोई दिक्कत हो सकती है।
आज का भाग्यांक 9, शुभ रंग— नीला
कुंभ राशि: बेहतर ज़िन्दगी के लिए व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे।
वित्त— ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें।
करियर— व्यवसायिक जिंदगी आज दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कोई आकस्मिक यात्रा भी करनी पड सकती है. कार्यस्थल पर किसी के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है. बाद में सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा शाम के समय के लिए ही है। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है.
स्वास्थ्य— आपका स्वास्थ आज साथ नहीं देगा।
आज का भाग्यांक 1, शुभ रंग— क्रीम
मीन राशि: आज वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ। जिंदगी की दिक़्क़तों से दिल छोटा न करें।
वित्त— आज आपको लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि मिल सकते हैं।
करियर— दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है. सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा हालांकि उनके कारण कुछ नुक़सान भी हो सकता है। गर्लफ़्रेण्ड—बॉयफ़्रेण्ड से आज धोखा मिल सकता है।
स्वास्थ्य— लगातार फ़ोन पर बात करने से सिरदर्द होना संभव है।
आज का भाग्यांक 7, शुभ रंग— काला