जयपुर

एबेनेजर मैट्रिकुलेशन हायर सेकंडरी स्कूल ने पाया प्रथम स्थान

Aug 16, 2026
Rajasthan

चेन्नई. माधवरम स्थित अग्रसेन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में अग्रवाल विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज द्वारा आयोजित आठ दिवसीय अंतर-विद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 का गुरुवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 6 अगस्त को हुई थी।समापन समारोह में शारीरिक प्रशिक्षण विभागाध्यक्ष पीके अनिल कुमार ने स्वागत भाषण दिया और अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। क्रीड़ा समिति अध्यक्ष गौरव जैन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण खेलना है, क्योंकि यही वास्तविक क्षमता को उजागर करता है। अग्रसेन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गोपी ने खिलाड़ियों को कॉलेज की सुविधाओं का उपयोग कर अपनी प्रतिभा और कौशल को विकसित करने का आग्रह किया।

इस प्रतियोगिता में चेन्नई के सकूलों की 16 टीमों ने भाग लिया। एबेनेज़र मैट्रिकुलेशन हायर सेकंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केआरएम पब्लिक स्कूल पेरम्बूर दूसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार रिशीथ अधवन (एबेनेज़र), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पैट्रिक रोसारियो (केआरएम पब्लिक स्कूल), सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तनिष्क भंडारी (महर्षि विद्या मंदिर), सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर एसएन दर्शन (एबेनेज़र) और टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी यशराज सुरेश (एबेनेज़र) रहे। किशनश्री एम को होनहार युवा का सम्मान मिला।

विजेताओं को समूह एवं व्यक्तिगत ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में उप प्राचार्य और शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक भी उपस्थित रहे। संचालन शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षिका जयाप्रिया ने किया।

Updated on:
16 Aug 2026 06:00 am
Published on:
16 Aug 2026 06:00 am