16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिम्मापुर स्कूल में आजादी का जश्न, बच्चों को उपहार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली. सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय, तिम्मापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 350 विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को लड्डू एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में सिवांची ओसवाल जैन संघ के अध्यक्ष अशोक कन्नूंगा, सचिव गौतम बाफना, उपाध्यक्ष विनोद चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष महावीर पालरेचा तथा शिवांची युवा संघ के अध्यक्ष मनोज बागरेचा सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रवीण, प्रकाश, ओमप्रकाश, किशोर, रतन, प्रकाश ओस्तवाल, देव, ललित, मंगलिलाल, मुकेश, उमेश, हितेश, कमलेश, विकास सहित युवा संगठन के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष अशोक कन्नूंगा और सचिव गौतम बाफना ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के संबंध में विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सिवांची ओसवाल जैन संघ की ओर से विद्यालय को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो टेबल और एक बैठने की मैट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम की जानकारी सिवांची ओसवाल जैन संघ के प्रचार मंत्री चेतन भंडारी ने दी।