
चेन्नई.
श्री एस.एस. जैन एजुकेशनल सोसाइटी टी. नगर के कार्यालय में ‘खेल मिलाप-2026’ के आयोजन की रूपरेखा के संदर्भ में महोत्सव के चेयरमैन दलजीत सिंह ढढा की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें 17 अगस्त को आयोजित होने वाले खेल मिलाप महोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रदीप चोरडि़या, भवनेश देवड़ा, विजय नाहर एवं सुरेश लोढ़ा, पियूष, अजय चोरडि़या उपस्थित थे।
गौतमचंद बोहरा एवं प्रसन्नचंद चोरडि़या उपस्थित थे। संचालन खेल मिलाप की सचिव डॉ. जयश्री ने किया। यह महोत्सव पदम चंद चोरड़िया अध्यक्ष श्री एस एस जैन एजुकेशनल सोसाइटी के मार्गदर्शन में पूर्णता की ओर अग्रसर है।
Updated on:
16 Aug 2026 06:01 am
Published on:
16 Aug 2026 06:01 am
