16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईसूर के स्वाभिमान से विकास की नई राह पर शिवमोग्गा : मंत्री मधु बंगारप्पा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

शिवमोग्गा. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री एस. मधु बंगारप्पा ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवमोग्गा की धरती स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास की साक्षी रही है। शांतवेरी गोपालगौड़ा, कदिदाल मंजप्पा और ईसूर के स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन उपलब्ध कराना, भूख, गरीबी और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करना ही आज की वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे के लिए राज्यभर में 10 हजार भारत जोड़ो युवा संघ स्थापित करने तथा प्रत्येक संघ को सालाना 10 लाख रुपये अनुदान देने की जानकारी दी। उन्होंने जिले में गृहलक्ष्मी, अन्नभाग्य, शक्ति, गृहज्योति और युवानिधि योजनाओं की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि हजारों परिवारों और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शिक्षा क्षेत्र में जिले में 11 कर्नाटक पब्लिक स्कूल संचालित हैं तथा 59 नए विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। 72 हजार सरकारी पदों की भर्ती और 15 हजार शिक्षकों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।