
गदग. पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब गदग एवं वालकेश्वर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वालकेश्वर गार्डन में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में क्लब और सोसाइटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। रोटरी क्लब गदग और वालकेश्वर सोसाइटी की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। अक्षय शेट्टी, पाटिल होशाल्लिमठ, कुम्बार नरेश, पालरेचा राघवेंद्र, हबीब मदन, लुंकड़ हसमुख, बाफना उमेश, सज्जन पवन, ओस्तवाल रमेश, ओसवाल पृत्वीराज, भंडारी राजेंद्र, पालरेचा हिम्मतमल, संकलेचा गौतमचंद, कवाड सहित सोसाइटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के जनहितकारी अभियान जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Updated on:
16 Aug 2026 06:02 am
Published on:
16 Aug 2026 06:02 am
