जयपुर

एसिडिटी, संक्रमण, डिप्रेशन की दवाएं अमानक, प्रदेश में अलर्ट

Feb 04, 2026
Four-fold disparity in the prices of medical tests and medicines in MP
Four-fold disparity in the prices of medical tests and medicines in MP (पत्रिका फाइल फोटो)

जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रणआयुक्तालय ने जनवरी 2026 के दूसरे पखवाड़े में जांच के बाद कई दवाओं और एक कॉस्मेटिक उत्पाद को अमानक घोषित किया है। ये दवाएं तय गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं।
आयुक्तालय ने राज्य के सभी ड्रग कंट्रोल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन दवाओं का स्टॉक तुरंत बाजार से हटाया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दवाएं सक्रिय तत्व (अस्से) की मात्रा में फेल पाई गईं, तो कुछ डिस्क्रिप्शन या लेबल क्लेम पर खरी नहीं उतरीं। इनमें एसिडिटी में दी जाने वाली दवाएं, एंटीबायोटिक, डिप्रेशन व नर्व पेन की दवाएं, सांस की बीमारी में काम आने वाली सिरप और मल्टीविटामिन शामिल हैं। एक कॉस्मेटिक उत्पाद भी मानकों पर खरा नहीं पाया गया।

इन बीमारियों में काम आती हैं ये दवाएं?

रैबेप्राजोल जैसी दवाएं पेट की एसिडिटी, अल्सर और जीईआरडी में दी जाती हैं।
डॉक्सीसाइक्लिन बैक्टीरियल संक्रमणमें इस्तेमाल होती है। नॉर्ट्रिप्टिलीनडिप्रेशन और नर्व पेन में दी जाती है। एमोक्सीसिलिन आम संक्रमणों में दी जाने वाली प्रमुख एंटीबायोटिक है।
लेवोसाल्ब्यूटामोल, एम्ब्रोक्सोल, ग्वाइफेनेसिन खांसी व सांस की बीमारियों में उपयोगी हैं।
मल्टीविटामिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए दी जाती हैं।

फेल दवाइयां

1. रैबेप्राजोल सोडियम गैस्ट्रो-रेजिस्टेंट कैप्सूल (प्रोलॉन्ग्ड रिलीज)एसिडिटी, अल्सरबॉन-ह्यूर फार्मास्युटिकल्सबीएचसी-250701752

2. डॉक्सीसाइक्लिन व लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेटबैक्टीरियल संक्रमणटाइम्स फार्माटी45143

3. नॉर्ट्रिप्टिलीन टैबलेटडिप्रेशन, नर्व पेनप्राइमस फार्मास्युटिकल्सपीटी-0425154

4. एमोक्सीसिलिन डिस्पर्सिबल टैबलेटसंक्रमणसोमोकेम फार्मास्युटिकल्सटी-2505545

5. मल्टीविटामिन टैबलेटपोषक तत्वों की कमीहेल्थी लाइफ फार्मा234486

6. रैबेप्राजोल + डॉम्पेरिडोन कैप्सूलएसिडिटी, अपचनरेशनी लाइफ साइंसेजएनबीसी-012287

7. लेवोसाल्ब्यूटामोल + एम्ब्रोक्सोल + ग्वाइफेनेसिन सिरपखांसी, सांस की बीमारीइनोवा कैप्सएफएचवाईएएम015

8.  पुशप हेन्ना रेड फास्ट कलर (स्ट्रॉन्ग एवं लॉन्ग लास्टिंग), एम/एस पुशप हेन्ना प्राइवेट लिमिटेड, एनआर कुशल कृषि फार्म, सोजत रोड मार्ग, सोजत
बैच नंबर: एफस-1293

9.मेहंदी कोन (नाज़िया), एमएस वेनिक इंडिया, ढोली मगरी चरन, कालाकोल, तहसील–रायपुर, जिला–ब्यावर–
बैच नंबर: ए1-027

10. शृंगार मेहंदी कोन
एम/एस सांखला मेहंदी उद्योग
1025एसएल
उद्योग क्षेत्र, सोजत सिटी

Updated on:
04 Feb 2026 04:37 pm
Published on:
04 Feb 2026 04:37 pm