जयपुर

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, 21 बीघा जमीन पर बुलडोजर चला

जेडीए ने अवैध कॉलोनियों पर सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) शिल्पा चौधरी के निर्देशन में प्रवर्तन शाखा ने जोन-11 और जोन-12 क्षेत्र में करीब 21 बीघा निजी खातेदारी की कृषि भूमि पर विकसित की जा रही तीन नई कॉलोनियों को ध्वस्त किया। प्रवर्तन शाखा को […]

less than 1 minute read
Dec 26, 2025

जेडीए ने अवैध कॉलोनियों पर सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) शिल्पा चौधरी के निर्देशन में प्रवर्तन शाखा ने जोन-11 और जोन-12 क्षेत्र में करीब 21 बीघा निजी खातेदारी की कृषि भूमि पर विकसित की जा रही तीन नई कॉलोनियों को ध्वस्त किया। प्रवर्तन शाखा को सूचना मिली थी कि बगरू में 13 बीघा कृषि भूमि पर बिना जेडीए स्वीकृति और भू-रूपांतरण के जमीन को समतल कर मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें और अन्य निर्माण कर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही है। इस पर प्रवर्तन दस्ते ने सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए।

इसी तरह ग्राम देवलियां, तहसील सांगानेर में करीब 2 बीघा भूमि पर बनाई गईं ग्रेवल सड़कें, सीमेंट ब्लॉक की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण तोड़कर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल किया।

सिरसी रोड स्थित ग्राम नाडियां में लगभग 4 बीघा कृषि भूमि पर मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, टीनशेडनुमा कोठरियां, कई प्लॉट की बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही जोन-12 की टीम मौके पर पहुंची और सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।

Published on:
26 Dec 2025 07:37 pm
Also Read
View All
Jaipur: जमीन कब्जा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिलते ही भागा आरोपी, मोबाइल बंद करके बदला ठिकाना

राजस्थान में ‘आधी आबादी’ का पूरा सच, 74 साल में 130 महिलाएं ही चढ़ सकीं विधानसभा की सीढ़ियां, पहली सदन में कमला-यशोदा की एंट्री

Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल

कौन है राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर राजू मांजू? साथियों ने नाम रखा था ‘बिल्ला’, क्रिकेट के झगड़े से डॉन बनने तक का सफर