14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

24 से 26 अप्रेल तक सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। 12 वीं पास कर चुके छात्र बेहतर भविष्य के लिए अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Patrika education Fest 2026

फोटो: पत्रिका

24th-26th April Patrika Edu Fest 2026: राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) में एजुफेस्ट 2026 की शुरुआत होने जा रही है। 24 से 26 अप्रेल तक सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। 12 वीं पास कर चुके छात्र बेहतर भविष्य के लिए अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे। फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंसलिंग की जाएगी। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ देश के प्रसिद्ध स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान पत्रिका व महात्मा ज्योति राव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एजुफेस्ट ऐसे समय पर हो रहा है, जब प्रदेश के राजस्थान बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अब इन विद्यार्थियों के सामने अपने भविष्य का निर्णय लेने का महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में हर साल आयोजित फेयर विद्यार्थियों के लिए सही समय पर सही निर्णय लेने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

निर्मल पंवार, चेयरपर्सन, महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी

साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन: एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही 12वीं परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 और 9828473938 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी है। एजुफेस्ट में पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी होगी। फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी होंगे। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी होंगे।