जयपुर

एक्टर आफताब शिवदासानी का खुलासा नहीं बन रहा ‘मस्ती’ मूवी का चौथा सीक्वल

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने जयपुर में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि फिलहाल 'मस्ती' मूवी का चौथा सीक्वल नहीं बन रहा है। हालांकि आफताब पर्दे पर फिर से 'मस्ती' करने की चाहत रखते हैं और दर्शकों को गुदगुदाना चाहते हैं। मगर उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होती दिख रही, क्योंकि आफताब, विवेक और रितेश की तिकड़ी को लेकर 'मस्ती' मूवी के चौथे सीक्वल की संभावना कम दिख रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2023, 12:21 AM IST
एक्टर आफताब शिवदासानी का खुलासा नहीं बन रहा 'मस्ती' मूवी का चौथा सीक्वल
एक्टर आफताब शिवदासानी का खुलासा नहीं बन रहा 'मस्ती' मूवी का चौथा सीक्वल

ऐसे में आफताब कहते हैं कि हो सकता है कि उन्हें फिल्म के सीक्वल के लिए निर्देशक की कमान संभालनी पड़े। लेकिन इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल, उन्होंने 'हंसते' हुए कहा कि मेरी मस्ती दोस्तों के साथ वाट्सएप पर जारी है।

आफताब ने बतौर लीड अभिनेता बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'मस्त' से की थी। अभिनेता आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। हालांकि कुछ समय से आफताब ने बड़े पर्दे से दूरी बना खरी है पर उनका स्टारडम आज भी पहले जैसा ही है। जयपुर में उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला।

चांद पर भारत ने रचा इतिहास
आफताब ने कहा कि भारत को चांद पर सफलता मिल गई है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। भारत अभी और कई कीर्तिमान स्थापित करेगा। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारत के सभी वैज्ञानिकों को बधाई।

फिल्म के लिहाज से जयपुर बेमिसाल
जयपुर में फिल्म लोकेशन की बात पर आफताब ने कहा कि जयपुर ऐसी खूबसूरती सिटी है, जो शूटिंग के लिहाज से बेमिसाल है। मेरा कई फिल्मों के सिलसिले में जयपुर आना हुआ है। सच कहूं तो यहां का हेरिटेज इतना लुभाता है कि बार-बार आने का मन करता है। गौरतलब है कि आफताब शिवदासानी जयपुर में झालाना स्थित पत्रिका कार्यालय में अपने नए सॉन्ग 'बरसात' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनके साथ में अभिनेत्री भाग्यश्री चौहान और डायरेक्टर अमन प्रजापत भी मौजूद रहे।

Published on: