वर्ष 1976 में दौसा आए थे ऋषि कपूर खुला यादों का पिटारा
जयपुर। लॉकडाउन के बीच दुनिया को अलविदा कह गए देश के दिग्गज फिल्म कलाकार ऋषि कपूर की यादें जयपुर से नजदीक दौसा जिले से भी जुड़ी हैं। इस चॉकलेटी कलाकार के निधन से जिले में भी उनके फैंस को भी आघात लगा है।
वर्ष 1976 में लैला मजनू फिल्म के प्रीमियर शो के लिए ऋषि कपूर दौसा के पूनम सिनेमा में आकर दर्शकों से रू-ब-रू हुए थे। तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष विनोदबिहारी शर्मा ने बताया कि ऋषि कपूर के दौसा आगमन पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। फूलों की बारिश व तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुए अभिनंदन को देखकर वे गदगद हो गए थे। ऋषि कपूर ने संबोधन के दौरान कहा था कि मुम्बई में पानी बरसता है, लेकिन दौसा में फूलों की बरसात देखकर बहुत खुशी हुई है। कपूर का दौसा में पूर्व विधायक सोहनलाल बंशीवाल, जियालाल बंशीवाल व उनके परिजनों, विनोदबिहारी शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित कई लोगों ने स्वागत किया था।
लैला मजनू में उनके किरदार से प्रभावित होकर दौसा में उनके सैकड़ों युवा फैन बन गए थे। गुरुवार सुबह ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर व्यथित हुए विनोदबिहारी शर्मा ने कहा कि वे उनके अभिनय से इतने प्रभावित थे कि दर्जनों फिल्में कई बार देखी। देश ने एक महान अदाकार खो दिया। र बाल कलाकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वह फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में नज़र आए
गौरतलब है कि बतौर लीड एक्टर बॉबी उनकी पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। जिसके लिए उन्हें 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। वहीं, साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया।